फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pending examinations of BAMS batch till 2015 will be held soon

अलीगढ़ः 2015 तक के बीएएमएस बैच की लंबित परीक्षाएं होंगी जल्द

Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pending examinations of BAMS batch till 2015 will be held soon
शहर के विभिन्न कॉलेजों में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे तकरीबन दो हजार छात्रों की कई सालों से चली आ रही परीक्षाएं न होने वाली समस्या खत्म होने वाली हैं। जी हां, 2015 से लेकर वर्तमान सत्र की लंबित चल रही सभी परीक्षाएं अब एक ही बार में सितंबर में आयोजित होंगी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इस समस्या के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ जन संपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि कुलपति ने बीएएमएस की वर्ष 2015-16 तक की सभी लंबित परीक्षाएं सितंबर महीने में आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में विगत वर्षों से परीक्षाओं की मांग करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि कुलपति का संदेश है कि किसी भी विश्वविद्यालय की सर्वाधिक महत्वपूर्ण इकाई उसके छात्र होते हैं। इसलिए छात्रों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीएएमएस की लंबित चल रही सभी परीक्षाएं एक साथ आयोजित होने से शहर के विभिन्न कॉलेजों से पढ़ रहे तकरीबन दो हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed