{"_id":"68eb17d15940bce7d405f1a6","slug":"pcs-exam-at-28-centres-in-aligarh-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCS Exam: आज 28 केंद्रों पर 13152 अभ्यर्थी होंगे पीसीएस परीक्षा में शामिल, रेलवे-रोडवेज ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCS Exam: आज 28 केंद्रों पर 13152 अभ्यर्थी होंगे पीसीएस परीक्षा में शामिल, रेलवे-रोडवेज ने की तैयारी
Sun, 12 Oct 2025 08:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:22 AM IST
सार
अलीगढ़ जंक्शन पर विशेष निगरानी रहेगी। ट्रेनों में रिजर्व रैकों की व्यवस्था की गई है। प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की अवधि में वृद्धि की गई है। स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसएसपी नीरज जादौन
- फोटो : पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्तूबर को अलीगढ़ जिले के 28 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा होगी। इसमें 13,152 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रेलवे व रोडवेज ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा दो पालियों में कड़ी निगरानी में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 11.30 बजे तक व दूसरी दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक दो होगी।
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शनिवार को गाजियाबाद से परीक्षा स्पेशल ट्रेन का कानपुर तक संचालन किया गया। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था के साथ ही अधिकारियों, पुलिस बल आदि की तैनाती की गई है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन पर विशेष निगरानी रहेगी। ट्रेनों में रिजर्व रैकों की व्यवस्था की गई है। प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की अवधि में वृद्धि की गई है। स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने भी किए प्रबंध
एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने बताया कि भीड़ के चलते जाम लगने की संभावना को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर व प्रमुख चौराहों, तिराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी व फोर्स की तैनाती की गई है। जीटी रोड व अन्य केंद्रों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने देखे परीक्षा केंद्र
परीक्षा को लेकर एसएसपी नीरज जादौन ने अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक, नकल विहीन होनी है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों संग पुलिस बल रहेगा। शनिवार को उन्होंने इगलास के शिवदान सिंह इंटर कालेज, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, खैर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा, रोशनी आदि के प्रबंध देखे। उनके साथ एसपी क्राइम ममता कुरील, सीओ वरुण कुमार आदि रहे।
