फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patient's care taker beat up medical staff in jn medical college

जेएन मेडिकलः तीमारदारों का डॉक्टर-स्टाफ पर हमला, इमरजेंसी ठप

Tue, 21 Jul 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Patient's care taker beat up medical staff in jn medical college
इमरजेंसी के बाहर परेशान मरीज इलाज के लिए भटकते रहे इधर से उधर । - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बमुश्किल मरीज को भर्ती करने और फिर आक्सीजन व वेंटीलेटर न मिलने पर सोमवार देर शाम तीमारदारों ने मेडिकल स्टाफ पर हमला कर दिया। हमलावरों ने इमरजेंसी में तैनात कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) के सिर में लोहे की रॉड से मारने की कोशिश की। इसके विरोध में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी में काम ठप कर दिया और हड़ताल पर चले गए। बाद में पुलिस द्वारा आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर रात में दो नामजद व दो उनके साथियों को गिरफ्तार किए जाने पर डॉक्टर काम पर लौटे।
विज्ञापन

आरडीए अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि सोमवार दोपहर को जोहराबाद क्षेत्र के कुछ लोग सांस की मरीज हसीना बानो (55) को लेकर इमरजेंसी में आए। उन्होंने मरीज को तुरंत भर्ती की मांग की, जबकि महिला की हालत देखकर कहा गया कि इसे वेंटीलेटर की जरूरत है और इस समय वेंटीलेटर खाली नहीं है। कुछ घंटे तक तो इन लोगों ने प्रतीक्षा की, मगर शाम होते होते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मेडिकल स्टाफ पर हमला कर दिया। डॉक्टरों के साथ भी हाथापाई की। जब कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उनके सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर सीओ तृतीय अनिल समानिया, सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार पुलिस बल व क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर की किट फाड़ने वाले मुख्य हमलावर की पहचान हुई
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम को मेडिकल स्टाफ पर हमला करने वाले मुख्य हमलावर और महिला डॉक्टर की पर्सनल प्रोडक्शन किट फाड़ने वाले की पहचान कर ली गई है। इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कुलपति को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। साथ ही सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे मुद्दे पर मंगलवार सुबह 10 बजे आरडीए की एक जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। आरडीए की ओर से कहा गया है कि इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य हमलावर की पहचान कर ली गई है। इस को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरडीए की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि जब तक पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तब तक इमरजेंसी में मेडिकल स्टाफ डॉक्टर काम न करें । हालांकि अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सेवाएं जारी रहेंगी।

मेडिकल कालेज में सीसीटीवी में कैद मारपीट का आरोपी।

मेडिकल कालेज में सीसीटीवी में कैद मारपीट का आरोपी।- फोटो : CITY OFFICE

मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट करने वालो चार लोगों को सिविल लाइन  पुलिस ने पकड़ा।

मेडिकल इमरजेंसी में मारपीट करने वालो चार लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed