{"_id":"5e24b99c8ebc3e4b3c5d9b18","slug":"pathology-aligarh-news-ali2244938188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पैथोलॉजिस्ट्स के बिना चल रहा पैथोलॉजी लैब्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पैथोलॉजिस्ट्स के बिना चल रहा पैथोलॉजी लैब्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ एसोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग पैथोलॉजिस्ट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि अलीगढ़ में बिना पैथोलॉजिस्ट के पैथोलॉजी लैब चल रही हैं, जो मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सचिव डॉ. यूएस वार्ष्णेय एवं ऑडिटर डॉ. अनिल मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अलीगढ़ में कुल 15-16 पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं जबकि 300 से अधिक पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही हैं। मतलब साफ है कि लैब बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि ब्रांडेड लैब भी बिना पंजीयन कराए अपने केंद्र खोलकर मरीजों की आंखों में धूल झोक रहे हैं। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि ये सब सीएमओ ऑफिस से मिलीभगत से हो रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठित एवं मानक के अनुरूप काम करने वाले लैब संचालक किसी भी चिकित्सक को कमीशन नहीं देते हैं। बड़े अस्पतालों से आने वाले मरीजों को डिस्काउंट देते हैं। डॉ. उरूज आब्दी, डॉ. भरत के वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
अलीगढ़ एसोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग पैथोलॉजिस्ट्स के पदाधिकारी हमारे पास लिखित में शिकायत करें तो उसकी जांच कराएंगी। नियमों की अवहेलना कर संचालित पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारी बताएं कि कैसे गलत तरीके से लैब संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
- डॉ. गीता प्रधान, सीएमओ