फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passersby caught the miscreant who was running away after snatching a mobile

Aligarh News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
सार

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी वीरपाल गांव के ही रवि व गोविंद के हरदुआगंज से परचून का सामान लेकर ई रिक्शा से गांव लौट रहे थे। तालानगरी बिजली घर के निकट पीछे से आए बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाश वीरपाल के हाथ से मोबाइल छीनकर अलीगढ़ शहर की ओर भाग निकले।
 

विज्ञापन
Passersby caught the miscreant who was running away after snatching a mobile
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार बदमाश तालानगरी बिजली घर के निकट से एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग निकले। शोर सुनकर राहगीरों ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ के बाद देर शाम तक पुलिस ने छिनैती करने वाले दो और आरोपियों को भी पकड़ लिया था, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी थी।

विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी वीरपाल पुत्र लालाराम 14 जून को गांव के ही रवि व गोविंद के हरदुआगंज से परचून का सामान लेकर ई रिक्शा से गांव लौट रहे थे। तालानगरी बिजली घर के निकट पीछे से आए बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाश वीरपाल के हाथ से मोबाइल छीनकर अलीगढ़ शहर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


वह शोर मचाते हुए ई रिक्शा से पीछा किया। इस पर किढारा चौराहे पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा तो वह बाइक घुमाकर रॉयल होम्स कॉलोनी के रास्ते पर भागे लेकिन जल्दबाजी में बाइक फिसलने से गिर गए। इस पर पीछा कर रहे लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा मोबाइल लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उससे पूछताछ के बाद दो अन्य बदमाशों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। -अकमल खान, सीओ अतरौली।


8 जून को भी तालानगरी में छीना गया था मोबाइल
14 जून थाने पहुंचे क्वार्सी निवासी शिवा पुत्र रतेंद्र ने पुलिस को बताया कि एक फैक्टरी में काम करते हैं। आठ जून को तालानगरी में बालाजी मंदिर वाली सड़क पर बिना नंबर वाली बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे लेकिन नाम-पता नोट कर उन्हें थाने से वापस भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed