{"_id":"5f344c6f8ebc3e3ca74d2bbd","slug":"parcel-special-weekly-freight-train-stops-in-aligarh-city-office-news-ali241065546","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल स्पेशल साप्ताहिक मालगाड़ी को अलीगढ़ में मिला ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल स्पेशल साप्ताहिक मालगाड़ी को अलीगढ़ में मिला ठहराव
विज्ञापन
कोरोना काल में मंदी से जूझ रहे रेलवे ने आमनदनी बढ़ाने के लिए अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर कारोबारियों को सौगात दी है। अब अलीगढ़ जंक्शन पर अमृतसर-हावड़ा के बीच चलने वाली पार्सल स्पेशल साप्ताहिक मालगाड़ी का ठहराव होगा। अप और डाउन में गाड़ी अलग-अलग दिन स्टेशन पर पहुंचेगी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने इस संबंध में व्यापारियों को भी जानकारी दे दी है। उनसे मालवाड़ा बुुकिंग के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। सीएमआई संजय शुक्ला के मुताबिक हावड़ा से अमृतसर के बीच साप्ताहिक पार्सल स्पेशल ट्रेन का संचालन होता है। यह गाड़ी शुक्रवार को हावड़ा से अमृतसर की ओर जाने और मंगलवार को अमृतसर से हावड़ा की तरफ जाने के दौरान स्टेशन से गुजरती है। सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय को इस संबंध में पत्र लिखा गया था कि इस स्पेशल पार्सल ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर 10 मिनट का ठहराव किया जाए. जिससे कि यहां के ताला और हार्डवेयर कारोबारी मालगाड़ी के जरिये अपने माल को भेज सकें या कच्चा माल मंगवा सकें।
अंशु पांडेय के प्रयासों से मुख्यालय स्तर से ट्रेन के 10 मिनट के ठहराव की अनुमति मिल गई है। शहर के ताला और हार्डवेयर सहित अन्य उद्योगों के संचालकों को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। उनके मन में रेलवे के प्रति विश्वास पैदा करने के काम किया जा रहा है। जंक्शन से रेलवे मुख्यालय की आमनदनी बढ़ेगी तो यहां अन्य स्तरों पर भी सुविधाओं में इजाफा बढ़ाया जाएगा।