फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panda Raj Mishra accused of molestation arrested

Aligarh News: पंडा राज मिश्रा गिरफ्तार, विंध्याचल में अलीगढ़ से आई बहू से छेड़खानी का आरोप

Thu, 08 Jun 2023 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 09:29 PM IST
सार

पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
Panda Raj Mishra accused of molestation arrested
गिरफ्तार प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल दर्शन करने आए एक परिवार की बहू के साथ पूजा के दौरान छेड़खानी करने के आरोपी पंडा व सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा को विंध्याचल पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां अंतरित जमानत मिल गई। जज ने राज मिश्रा को 18 जून को अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया है। 18 जून को जमानत पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ से एक परिवार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल आया था। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि विंध्याचल में परिचित राज पंडा पूजा कराने उन्हें अपने गेस्ट हाउस पर ले गया था। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


राज पंडा खुद को राज्याधिकारी पंडा बताता था। बुधवार को जिला प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्याधिकारी पंडा नाम से कोई पद नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर राज्याधिकारी पंडा से संबंधित बोर्ड आदि हटा दिए गए। इस बीच बृहस्पतिवार को विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने छेड़खानी करने के आरोपी पंडा राज मिश्रा निवासी घमहापुर को गिरफ्तार कर लिया।  एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि छेड़खानी करने के आरोपी पंडा राज मिश्रा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां उसे अंतरिम जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed