फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayats doing better work will be rewarded

अलीगढ़ः बेहतर काम करने वाली पंचायतों को किया जाएगा पुरस्कृत

Sat, 20 Nov 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Panchayats doing better work will be rewarded
जिले में बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन्हें केंद्र सरकार की तरफ से पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना से नवाजा जाएगा। मानकों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपये से अधिक पंचायत को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पुरस्कार में मिली यह धनराशि विकास कार्यों पर खर्च होगी। यदि किसी तरह का बजट के अभाव में कार्य प्रभावित हैं तो वह काम पंचायतें प्राथमिकता से करा सकेंगी। इसके लिए 15 दिसंबर तक पंचायतों से शासन ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पंचायत परफार्मेस असेसमेंट कमेटी सत्यापन करेंगी। इसके बाद इसे राज्य स्तर के लिए भेजा जाएगा। सौ अंकों की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करना है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छता, नागरिक सेवाएं, प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन, दिव्यांग, बुजुर्ग व निराश्रित महिलाओं को पेंशन, सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, ग्राम पंचायतों में स्वयं सेवी संस्थाओं की तरफ से दी जा रही सेवाएं, राजस्व सृजन में नवाचर व ई गवर्नेस काम की कसौटी पर कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed