फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

एक प्रधान, 2 बीडीसी व 4227 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए होगी उप चुनाव की जंग

Thu, 03 Jun 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

12 जून को होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में एक प्रधान, 2 बीडीसी तथा 4227 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद दांव पर होंगे। इनमें ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भरना प्रशासन ही नहीं प्रधानों के लिए भी चुनौती साबित होगा।
2 मई को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के 10973 पदों में से 6746 पद ही भरे जा सके थे। इनमें भी 75 प्रतिशत पद निर्विरोध निर्वाचन से भरे गए थे। यानी कि 75 प्रतिशत सीटों पर मात्र एक ही व्यक्ति खड़ा हुआ था। शेष 4227 पद एक भी नामांकन न भरे जाने के कारण रिक्त रह गए। अब इन पदों को उपचुनाव के जरिए भरने का प्रयास होगा। शेष बचे लोधा के गांव बादबामिनी के प्रधान, जवां और अकराबाद के दो बीडीसी की मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त हुई सीटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

407 प्रधानों को है शपथ का इंतजार
अलीगढ़। जिले के 867 में से मात्र 459 प्रधान ही शपथ ले सके हैं। बिजौली की एक प्रधान जेल में होने तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के कारण सदन पूरा न होने से 407 प्रधानों को अभी भी शपथ का इंतजार है। बताते चलें कि सदन में प्रधान के अतिरिक्त दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान मुनव्वल का दौर शुरू
अलीगढ़। ग्राम पंचायत के सदस्यों को हालांकि ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता, लेकिन उनकी उपस्थिति कितनी अनिवार्य है, यह शपथ से वंचित प्रधानों को देख कर ही समझा जा सकता है। अपने पद की गरिमा बरकरार रखने के लिए वर्तमान में प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीणों को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं। मान-मुनव्वल से लेकर तरह तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।
ड़े महत्वपूर्ण हैं सदस्य
अलीगढ़। ग्राम पंचायत सदस्यों को भले ही महत्वहीन माना जाता हो, लेकिन ये बड़े ही महत्वपूर्ण हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित 6 समितियों में से तीन स्वास्थ्य, जल प्रबंधन व ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सदस्य ही होते हैं। बाकी तीन समितियों नियोजन एवं विकास, निर्माण कार्य व प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष प्रधान होता है।

क्या कहते हैं पूर्व सदस्य
कहा फायदा है ग्राम पंचायत सदस्य बनवे में, सदन पूरा होने के बाद प्रधान सुनत तक नाए। फालतू में पईसा कौन खर्च करे।
रामशरण, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम बादबामिनी
पिछली बार ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। प्रधान ने खूब सब्जबाग दिखाए। सदन पूरा होने के बाद काम करना तो दूर शक्ल तक देखना पसंद नहीं करता था प्रधान।
भूपेंद्र, पूर्व सदस्य बिजोना
जिले में एक प्रधान, 2 बीडीसी व 4227 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। इसके नामांकन 6 जून से आरंभ होंगे।
कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed