फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : फिर जारी हुआ जिले का अनंतिम परिसीमन

Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले का अनंतिम परिसीमन एक बार फिर जारी हो गया है। शासन द्वारा जवां, बरौली, गभाना व टप्पल को नई नगर पंचायत बनाने और इसके चलते 14 ग्राम पंचायतों के निकाय में जाने के चलते यह फेरबदल हुआ है। नई सूची में जिले में जिला पंचायत के कुल 47 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 1156 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि 867 पंचायतों में ग्राम प्रधानी के चुनाव प्रस्तावित हैं। पंचायती राज विभाग ने यह सूची शुक्रवार को जारी कर दी।
विज्ञापन

पिछले पांच साल में जिले में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत नगरीय निकायों में शामिल हो गई है। कुछ पंचायतें जहां नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आई हैं, वहीं कुछ पंचायतों से नई नगर पंचायत बन गई हैं। मार्च में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पंचायत राज विभाग ने दिसंबर माह में जिले के परिसीमन की सूची जारी की थी, लेकिन ऐन मौके पर
विज्ञापन

शासन द्वारा जवां, बरौली, गभाना व टप्पल को नई नगर पंचायत बनाने और इसके चलते 14 ग्राम पंचायतों के निकाय में जाने के चलते एक बार फिर परिसीमन में आंशिक बदलाव हुआ है। शुक्रवार को इस आंशिक परिसीमन की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जिले में इस बार जिला पंचायत के कुल 47 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार पांच वार्ड कम हुए हैं। बताते चलें कि पिछले चुनाव में 52 वार्ड में वोट पड़े थे। अब इनकी संख्या महज 47 रह गई है। इनमें लोधा में दो, चंडौस में एक, अकराबाद में एक व जवां में एक-एक वार्ड कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 1156 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले साल इनकी संख्या 1290 थी। यानी कि क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या में 134 वार्डों की कमी आई है। वहीं कुल 867 पंचायतों में ग्राम प्रधानी के चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछले बार इनकी संख्या 902 थी। जिले में जिला पंचायत के जिले के सभी वार्ड का नाम भी बदल गया है।
10 जनवरी तक प्रकाशन
अलीगढ़। पंचायतीराज विभाग ने आंशिक परिसीमन के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार
07 से 10 जनवरी तक, अनंतिम सूची का ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रकाशन होगा।11 से 12 जनवरी तक प्रस्तावित सूची पर दावे एवं आपत्ति प्राप्त की जाएंगी।
13 से 14 जनवरी तक, आपत्तियों का निस्तारण होगा।
15 से 16 जनवरी तक, परिसीमन की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम प्रकाशन जारी किया गया है। इस पर दावे आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद 16 जनवरी तक अंतिम प्रकाशन होना है।
पारुल सिसौदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed