फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Painter dies after coming in contact with high tension line

Aligarh News: मकान मालिक ने पेंट करने छत पर चढ़ाया पेंटर, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

Tue, 29 Jul 2025 02:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

पेंटर श्मशाद खान एक घर में पुताई का काम कर रहे थे। मकान मालिक ने छत पर जा रही हाई टेंशन लाइन को बंद बताकर पेंटर को छत पर चढ़ा दिया। छत पर पेंटर उस हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Painter dies after coming in contact with high tension line
मृतक पेंटर श्मशाद खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर गढ़िया में 28 जुलाई को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रंगाई-पुताई का काम करने वाले पेंटर की माैत हो गई। वह घर की दूसरी मंजिल पर रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। परिजनों ने मकान स्वामी पर आरोप लगाया है कि मना करने के बाद भी हाईटेंशन लाइन बंद होने की बात कहकर जबरन उसे छत पर चढ़ाया था। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला हमदर्द नगर निवासी शमशाद (45) 28 जुलाई को एलमपुर गढ़िया स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे। इस दौरान छत के पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


साथ में काम कर रहे मजदूर उन्हें लेकर पहले निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां शमशाद ने दम तोड़ दिया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से मकान स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed