फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Padmavat' not released in Aligarh

अलीगढ़ में नहीं रिलीज हुई ‘पद्मावत’

Fri, 26 Jan 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 26 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
'Padmavat' not released in Aligarh
फिल्म पद्मावत का विरोध करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ गुरुवार को अलीगढ़ के किसी भी सिनेमा हॉल में नहीं दिखाई गई। इस फिल्म को यहां किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं किया गया। पूरे दिन सिनेमा घरों के आसपास पुलिस की गश्त होती रही। जिससे सिनेमा संचालकों ने भी राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला दहन किया। इधर पूरे दिन इस फिल्म को लेकर गहमागहमी होती रही। शहर में वर्तमान में कुल नौ सिनेमा स्क्रीन हैं। जिसमें पीएसी के पास स्थित ग्रेट वैल्यू माल में संचालित स्टार वर्ल्ड के तीन सिनेमा स्क्रीन, सीमा मल्टीप्लेक्स के दो स्क्रीन, वाड्रा बिग सिनेमा, अप्सरा, मीनाक्षी और नावल्टी में एक-एक स्क्रीन है। कहीं भी ये फिल्म नहीं दिखाई गई। 
विज्ञापन


विरोध के कारण ‘पद्मावत’ कहीं नहीं लगी
 क्षत्रिय समाज के कार्यकर्त्ता गुरुवार को रामलीला मैदान पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन का जबरदस्त विरोध करते हुए नारेबाजी की। जब पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच विश्वास दिलाया कि किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। सिनेमा हॉल वालों ने भी भरोसा दिलाया कि कहीं फिल्म नहीं दिखाई जा रही है। इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष भी इस दौरान अपने साथियों के साथ यहां मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव कमल प्रताप सिंह ने सभी संगठनों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। डा. शैलेंद्र पाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया और उन्होंने आश्वासन दिया की अगर अलीगढ़ में फि ल्म लगाई गई तो हम क्षत्रिय संगठनों के साथ हैं। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री डीपी सिंह, विपिन सिंह राणा, नेम सिंह सोलंकी, सीपी सिंह, प्रतिभा राघव, अशोक तोमर, सुबोध सिंह, संदीप सिंह, जैकी ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, डैनी ठाकुर, नरेश ठाकुु र, जितेंद्र प्रधान, अर्जुन सिंह भोलू, मनीष सिंह, सतेंद्र सिंह, आकाश राज सिंह, शेखर सिंह, यश जादौन, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, वरुण राघव, उपेंद्र सिंह, संजू, गुलवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा में नहीं लगी ‘पद्मावत’
नई बस्ती स्थित सीमा टॉकिज में भी फिल्म पदमावत का प्रदर्शन नहीं किया गया है। सीमा टॉकिज के मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि वर्तमान माहौल को देखते हुए सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया गया है। 


संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने फि ल्म ‘पद्मावत’ का विरोध करते हुए इसके निर्देशक संजय लीला भंसाली और इसकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पुतले फूंके। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय सचिव ठा. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सिनेमा हॉल में इस फि ल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। फि ल्म का विरोध पूरे भारत में हो रहा है, चारों तरफ  आगजनी हो रही है, उग्र आंदोलन हो रहे हैं। उसके बाद भी इस फि ल्म को नहीं रोका जा रहा है। ऐसे में क्षत्रियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अलीगढ़ जनपद के सभी क्षत्रियों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर इस फि ल्म का विरोध करें। ठा राकेश कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अलीगढ़ के अंदर ‘पद्मावत’ को रिलीज नहीं होने देंगे। जो सिनेमा हॉल इस फि ल्म को रिलीज करेगा और जो इसके समर्थन में आएगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इस आंदोलन में पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के समर्थन में है। अलीगढ़ के ही नहीं पूूरे उत्तर प्रदेश के राजपूत इस आंदोलन में सक्रिय हैं। बलिया, जौनपुर, मऊ, प्रतापगढ़ आदि जिलों में भी इस फि ल्म के खिलाफ  प्रदर्शन चल रहा है। यहां पर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के पुतले फूंके गए। पुतला फूंकने वालों में हरवीर सिंह, श्यौदान सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह, अंकित कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, पवन कुमार सिंह जादौन, उदयवीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैलाश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed