फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PAC constable was murdered by friends on liquor contract

Aligarh: शराब के ठेके पर बने दोस्तों ने ली पीएसी सिपाही की जान, सीसीटीवी से हुए दो गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 12:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियाें ने बताया कि ठेके पर ही उनकी अमित से दोस्ती हुई। साथ में काफी देर तक शराब पी। इसी बीच नशे में उन्हें खुद याद नहीं कि किस बात पर उन्होंने अमित को बाईपास के नाले में धकिया दिया। उसका बैग व मोबाइल खुद अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
PAC constable was murdered by friends on liquor contract
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएसी की 38वीं वाहिनी के लापता सिपाही की बन्नादेवी क्षेत्र में मेलरोज रोड पर शराब ठेके पर बने दो दोस्तों ने शराब पीने के बाद नाले में धक्का देकर हत्या कर दी। बाद में उसका सामान लेकर गायब हो गए। आठ दिन से लापता सिपाही का शव नाले में मिला। पुलिस ने दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसनावली के देशराज सिंह का बेटा अमित कुमार 38वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही था। परिवार के अनुसार वह 18 फरवरी को बुलंदशहर से अलीगढ़ लौट आया। इसी बीच गायब हो गया। इस पर परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिन की खोज के बाद भी सुराग न मिलने पर पिता ने बन्नादेवी पुलिस को यह तहरीर दी कि जिस दिन अमित गायब हुआ, उसी शाम उसने किसी युवक के साथ सारसौल इलाके में शराब पी। इस बीच उसने अपनी पत्नी से बात की व साथ शराब पीने वाले से भी बात कराई। अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने अमित को गायब किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज शुरू की तो मथुरा नौहझील के आकाश व मनोज नाम के दो युवक शराब ठेके पर अमित के साथ सीसीटीवी में पाए गए। पुलिस ने उन्हें 26 फरवरी को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि ठेके पर ही उनकी अमित से दोस्ती हुई। साथ में काफी देर तक शराब पी। इसी बीच नशे में उन्हें खुद याद नहीं कि किस बात पर उन्होंने अमित को बाईपास के नाले में धकिया दिया। उसका बैग व मोबाइल खुद अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस ने उनसे बैग व मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लापता पीएसी कर्मी को नशे में दो लोगों ने नाले में धकिया दिया था। वहीं, उसका शव बरामद किया है। दोनों आरोपी भी पकड़े गए, जिन्हें जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि मृत्यु नाले में डूबने से हुई या अन्य कोई चोट भी है। - राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय


परिवार बोला, लूट के इरादे से पिलाई शराब
अमित का शव मिलने की सूचना पर देर रात परिजन भी पोस्टमार्टम केंद्र पर पहुंच गए थे। इस दौरान बताया कि अमित के पिता सेना से सेवानिृवत्त होने के बाद खेतीबाड़ी कर रहे हैं। अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुछ माह पहले तक अमित पत्नी संग अलीगढ़ में ही किराये पर रहता था। मगर पत्नी की तबीयत बिगडऩे पर वह गांव में थी। इसलिए अब ड्यूटी पर गांव से ही आता जाता था। घटना करने वालों से पहले से कोई परिचय नहीं। सीसीटीवी की मदद से ही आरोपी पकड़े गए हैं। अंदेशा यही है कि उन्होंने इसे बस स्टॉप से बातों में लगाया। फिर लूट के इरादे से शराब पिलाकर धकिया दिया। बाद में उसका सामान लूट ले गए। इधर, पुलिस ने पिता की ओर से लिखे अपहरण को अब हत्या में तरमीम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed