फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Over 100 encroachments identified as hurdles for the CM Grid project

Aligarh News: सीएम ग्रिड की राह में रोड़ा बने 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिह्नित

Fri, 04 Sep 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Over 100 encroachments identified as hurdles for the CM Grid project
नगर निगम कार्यालय। - फोटो : Archive
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम ग्रिड की राह में बाधक बने 100 से अधिक अतिक्रमण नगर निगम ने चिह्नित कर लिए हैं। इन अतिक्रमणों को लेकर नगर निगम ने संबंधित भवन और निर्माण स्वामियों को अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए हैं। अल्टीमेटम के बाद भी अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो नगर निगम नियमानुसार बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


खैर रोड पर पेट्रोल पंप संचालक को 24 घंटे का अल्टीमेटम

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बृहस्पतिवार को सीएम ग्रिड योजना खैर रोड का निरीक्षण किया। यहां नाला निर्माण में बाधा डाल रहे टाटा फिलिंग स्टेशन नादा पुल खैर रोड के संचालक को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने संचालक को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर निगम कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त ने पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस भी सौंपा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी होते हुए बोनेर कट तक सड़क पर अतिक्रमण के नोटिस जारी हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अभिलेखों के आधार पर मार्ग की कुल चौड़ाई 45.720 मीटर है। सड़क की सेंटर लाइन से दोनों ओर 22.860 मीटर तक आधिकारिक सीमा है। नगर निगम की पैमाइश में कई भवनों के अग्रिम हिस्से इस निर्धारित सीमा के भीतर पाए गए। इन सभी अतिक्रमणों को हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रमुख सड़कों पर चल रहा निर्माण :
सीएम ग्रिड योजना के तहत दो प्रमुख सड़कों का निर्माण चल रहा है। फेज-2 पैकेज-1 में करीब आठ करोड़ की लागत से सड़क बन रही है। यह सड़क जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लंबी है। वहीं पैकेज-2 में करीब 29 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से खैर रोड पर निर्माण हो रहा है। यह कार्य हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक चल रहा है। नगर निगम ने 100 से अधिक अतिक्रमणकर्ताओं को सात दिन में निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed