फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police and father on the death of the girl

अलीगढ़: पुलिस बोली- जाम से नहीं, बीमारी से हुई मौत; पिता बोले- पुलिस व सभासद ने दबाव में लगवाया अंगूठा

Sat, 05 Sep 2026 12:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 05 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

इस पूरे मामले में सत्यता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया तो कन्हैयालाल ने सभासद रामबाबू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को धोखा दिया है। 

विज्ञापन
Police and father on the death of the girl
बच्ची उर्मी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खैर में छह वर्षीय उर्मी की मौत के मामले में अब जाम बनाम बीमारी का सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत जाम में फंसने से नहीं, बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने यहां तक कहा है कि अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। वहीं, बच्ची के पिता कन्हैयालाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस और क्षेत्रीय सभासद के दबाव में उन्हें बयान बदलना पड़ा।  दोनों दावों के बीच उलझे इस मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने एसपी ग्रामीण से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और परिजनों पर दबाव बनाए जाने के आरोपों की भी जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल यह मामला बीते 2 सितंबर का है। विशनपुरी निवासी कन्हैयालाल अपनी बीमार बेटी उर्मी को इलाज के लिए ले जा रहे थे। घटना के बाद परिवार की ओर से जाम में फंसने और सीएचसी पहुंचने में देरी की बात कही गई थी। यह खबर सामने आने पर मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं लाइन प्रवीण कुमार यादव से प्रकरण की आख्या मांगी गई। इस बीच पीड़ित परिवार का नया वीडियो सामने आया जिसमें उनका कहना था कि बारिश के कारण बाइक धीमी थी और करीब 10 मिनट में वे सीएचसी पहुंच गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने खैर के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी की जांच और परिजनों के नए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि बच्ची की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। सोशल मीडिया पर घटना को जाम से जोड़कर प्रसारित की जा रही सूचना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। इस पूरे मामले में सत्यता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया तो कन्हैयालाल ने सभासद रामबाबू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को धोखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता कन्हैयालाल और मां गुड़िया के मुताबिक सभासद और पुलिस ने नए बयान में जाम की बात नहीं कहने का दबाव डाला। जब वे बेटी का अंतिम संस्कार करके वापस आए तो एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़ा और सभासद ने उनके अंगूठे पर पेन से स्याही लगाकर कागज पर अंगूठा लगवा लिया। उस पर लिखावट भी सभासद की है।

कहा लिखकर दो, नहीं तो कार्रवाई हो जाएगी : चाचा
चाचा वीरपाल ने कहा कि उस दिन काफी लंबा जाम था। उसे खुलवाने के लिए वहां कोई पुलिस वाला नहीं था। अंतिम संस्कार करने के बाद पूरे परिवार पर दबाव डाला गया कि लिखकर दे दो नहीं तो कार्रवाई हो जाएगी।

किसी पर कोई दबाव नहीं डाला : रामबाबू सभासद
सभासद रामबाबू बघेल ने बताया कि पीड़ित परिवार ने गांव वालों के सामने ही कहा था कि जाम की कोई बात नहीं थी। बलपूर्वक सहमति पत्र जारी कराने जैसी कोई बात नहीं है। इन लोगों ने जो बयान दिए हैं वह अपनी स्वेच्छा से दिए हैं। इनके ऊपर कोई किसी तरह का दबाव नहीं है।

मैं पिछले दो दिन से बाहर था। वापस आने के बाद इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह पता चलना आवश्यक है कि इस मामले की असल सच्चाई क्या है? - नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed