फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outrage among the villagers due to not making a road according to the measurement

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना: नाप के अनुरूप नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Thu, 14 Dec 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 14 Dec 2023 12:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव लोधई में सड़क का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों ने नाप के अनुरूप सड़क नहीं बनने पर आक्रोश जाहिर किया।

विज्ञापन
Outrage among the villagers due to not making a road according to the measurement
गांव लोधई में बाईपास के निर्माण को लेकर विरोध करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के गांव लोधई में गांव के बाईपास होकर आगरा जिले की सीमा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है जो फर्म इस सड़क का निर्माण करा रही है, उसने बाईपास वाले मार्ग पर कोई पैमाइश नहीं करवाई और उस पर गिट्टी डलवा दी है। ग्रामीणों ने नाप के अनुरूप सड़क नहीं बनने पर आक्रोश जाहिर किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास पर कुछ परिवारों ने अपने मकान बनवा लिए हैं। इस कारण अब उस मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इन मकानों के बनने के बाद चार पहिया वाहनों को मार्ग में पड़ने वाले मोड़ से वाहनों को मोड़ने में दिक्कतें आएंगी। योजना के तहत सादाबाद-जलेसर मार्ग से गांव सुल्तानपुर एवं लोधई संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर एवं उसके आगे काफी दूरी तक सड़क बन चुकी है। अब लोधई बाईपास होकर इस सड़क बननी बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में गांव में जाम की स्थिति बनी रहेगी। 13 दिसंबर को ग्रामीणों ने मिलकर बैठक की और बाईपास मार्ग की पैमाइश कर उसका निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी ने मिलकर इस समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी लिखा है। ग्रामीणों ने कहा है यदि उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होगें। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य चेतराम शर्मा, जगदीश प्रसाद, सुखवीर सिंह, देशदीपक, सुरेश कुमार बघेल, श्रीप्रसाद, गोपाल, सतीश पचौरी, प्रेमपाल, राजू, माता प्रसाद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed