फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   orphan children did not get laptops

अलीगढ़ : कोरोना की वजह से अनाथ बच्चों को अभी तक नहीं मिले लैपटॉप

Tue, 26 Apr 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
orphan children did not get laptops
कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके जिले के करीब 60 बच्चों का बेहतर शिक्षा पाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना की वजह से अनाथ बच्चों को हर माह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नौंवी कक्षा से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को योजना के तहत लैपटॉप दिए जाने थे। लेकिन अभी तक टेंडर न हो पाने से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के 60 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप खरीदकर देने के लिए 24 लाख की धनराशि जारी की गई थी। जिला प्राबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के अनुसार लैपटॉप खरीद के लिए पांच बार टेंडर के लिए प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक लैपटॉप आपूर्ति का टेंडर नहीं हो पाया है। 31 मार्च तक राशि का उपयोग न होने पर वापस कर दिया गया है। अब नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए पत्र व्यवहार कर शासन से धनराशि की मांग की जा रही है। इसके बाद टेंडर कराकर लैपटॉप का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संक्रमण के दौर में अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जतायी थी। इसको लेकर कोर्ट ने केंद्र व प्रदेश सरकार को इन बच्चों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में सरकार ने उनका जिम्मा लेते हुए उनके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की है। इसमें बच्चों के बालिग होने व खुद के सक्षम बनने तक लालन-पालन व शिक्षा का खर्चा सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed