फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Order issued for arrest of Vrindavan Inspector

वृंदावन इंस्पेक्टर के गिरफ्तारी आदेश जारी

Sat, 06 Aug 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Order issued for arrest of Vrindavan Inspector
लगातार तलबी व समन के बाद भी गवाही देने नहीं आ रहे मथुरा जनपद के वृंदावन कोतवाल के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी हुआ है। यह आदेश एडीजे-9 सुनील सिंह की अदालत से जारी किया गया है। एसएसपी मथुरा को लिखे पत्र में साफ कहा गया है कि अगर इस बार तारीख पर पेश न किया गया तो गवाही का मौका समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार, वृंदावन में तैनात कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा वर्ष 2016 के थाना देहली गेट के धारा 413, 420 के मुकदमे में वादी हैं। वे उस समय यहां बतौर उपनिरीक्षक तैनात थे। बार-बार समन के बाद भी वे गवाही के लिए नहीं आ रहे। एसएसपी मथुरा को गिरफ्तारी आदेश जारी कर 2 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया था, मगर वे पेश नहीं हुए। अब एसएसपी मथुरा को फिर पत्र लिखकर विशेष टीम गठित कर गिरफ्तार करा 22 अगस्त को पेश करने के लिए कहा है अन्यथा की स्थिति में गवाही समाप्त कर मुकदमा निस्तारित किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी आप की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed