{"_id":"675b48d43c94a455d100bd34","slug":"opposition-to-marriage-invitation-card-goes-viral-on-social-media-aligarh-news-c-2-1-hsr1006-554883-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाह का विरोध, निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाह का विरोध, निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
शहर के एक गेस्ट हाउस में 21 दिसंबर को होने वाले विवाह समारोह का विरोध शुरू हो गया है। युवक और युवती गैर समुदाय के हैं। इसे लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है और सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल कर विवाह का विरोध किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि विवाह नहीं रोका गया तो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विरोध किया जाएगा।
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने गेस्ट हाउस के मालिक से विवाह समारोह आयोजित न करने को कहा है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि विरोध के दौरान कोई अनहोनी होगी तो गेस्ट हाउस स्वामी जिम्मेदार होंगे। उधर, भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष मोनू अग्रवाल और महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने कहा है कि विवाह समारोह का विरोध किया जाएगा। साथ ही विवाह को रुकवाने के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देंगे।