फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to construction of gate of Ultra Track Cement Factory

Aligarh News: अल्ट्रा ट्रैक सीमेंट फैक्टरी का गेट बनाने का विरोध

Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of gate of Ultra Track Cement Factory
गेट लगाने के विरोध में प्रदर्शन करते कासिमपुर देहात के ग्रामीण।  संवाद - फोटो : Samvad
अल्ट्रा ट्रैक सीमेंट फैक्टरी साथा का गेट कासिमपुर देहात रोड पर बनवाने से ग्रामीण भड़क गए। हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सार्वजनिक रास्ता है। इस रास्ते पर फैक्टरी का गेट नहीं बनाने देंगे। क्योंकि गेट बनने से पूरे रास्ते में सीमेंट की धूल उड़ेगी और वायु प्रदूषण हो जाएगा।
विज्ञापन




गांव कासिमपुर देहात के ग्राम प्रधान शिवकुमार ने एसडीएम से भी इसकी शिकायत की। एसडीएम ने पहले भी लेखपाल को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई थी। इस जमीन को पंचायती जमीन बता कर कहा था कि फैक्टरी प्रबंधन इधर गेट न लगाए।
विज्ञापन




इसके बावजूद मंगलवार को फैक्टरी प्रबंधन ने गेट लगाने की कोशिश की। इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसआई दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुुमार, जयप्रकाश, दीपक, मोहित, योगेश मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर किसी कीमत में गेट नहीं बनवाने देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed