फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to building a cement factory gate on the way to the village

Aligarh News: गांव के रास्ते पर सीमेंट फैक्टरी का गेट बनाने का विरोध

Mon, 10 Feb 2025 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Opposition to building a cement factory gate on the way to the village
रविवार को गांव कासिमपुर को जाने वाले रास्ते पर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का गेट बनाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ग्रामीणों के विरोध के चलते मजदूर मौके से चले गए थे।
विज्ञापन

इस रास्ते को लेकर पिछले पांच दिनों से विवाद चला आ रहा है। प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजा था। लेखपाल ने मौके पर जमीन की पैमाइश की थी और उसे ग्राम पंचायत की बताया था। फैक्टरी प्रबंधन को गेट नहीं लगाने के लिए कहा था। रविवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि फैक्टरी प्रबंधन फिर से गेट लगाने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जब तक ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित नहीं होगा, गेट नहीं लगाने दिया जाएगा। हंगामा औ प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार चौहान ग्राम प्रधान, ओमप्रकाश, सोनपाल सिंह, मक्खन सिंह, सतीश कुमार, नीरज, सौनू, चन्द्रपाल, ओमकार, दिनेश कुमार, कुंवरपाल, रामनिवास आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed