फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to Akhilesh-Ramjilal Suman in Aligarh

अखिलेश-रामजीलाल सुमन का विरोध: फूंका पुतला, भाजपा नेता रघुराज ने भड़के, वीडियो वायरल

Sun, 30 Mar 2025 12:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

अलीगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध जारी है। दोनों के पुतले फूंके गए। यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति अध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा है कि मेवाड़ के राजा राणा सांगा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन को इतिहास की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Opposition to Akhilesh-Ramjilal Suman in Aligarh
डीएस कॉलेज के बाहर गेट पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने 29 मार्च दोपहर सवा बारह बजे डीएस कॉलेज के गेट के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने एक ही पुतले के एक ओर अखिलेश यादव और दूसरी ओर रामजीलाल सुमन लिख दिया था। एबीवीपी कार्यकर्ता अखिलेश यादव द्वारा गोशाला और रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन


डीएम कॉलेज के सामने सुबह 11:30 बजे से परिषद के कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। दोपहर 12:15 बजे महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राणा सांगा अमर रहे.. के नारे लगाते हुए पुतला फूंक दिया। इससे जीटी रोड पर वाहनों का जाम लग गया। जाम खुलने में करीब एक घंटा लगा। डीएस कॉलेज के इकाई मंत्री सौरभ सिंह ने कहा कि सपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है। ऐसे बयान को संसद की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए। उनकी सदस्यता समाप्त की जाए। 
विज्ञापन


प्रांत सह मंत्री खुशी सिंह ने कहा कि परिषद को नेता और दल हल्के में न लें। अनावश्यक बयानबाजी नहीं रुकी तो सुमन जैसे नेताओं का निकलना मुश्किल हो जाएगा। महानगर सह मंत्री मोहित कुमार ने कहा कि सुमन जैसे नेता बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री सौरभ राठौड़, राज गुरु, अरुण शर्मा, लवकुश भारद्वाज, यथार्थ सिंह, विपिन उपाध्यय, रजत गुप्ता, विशाल, सचिन कुमार, गगन पंडित, पीयूष भारद्वाज, दुष्यंत, जतिन आर्य, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन को इतिहास की जानकारी नहीं : रघुराज

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह ने कहा है कि मेवाड़ के राजा राणा सांगा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन को इतिहास की जानकारी नहीं है। इसलिए वे गलत बयान दे रहे हैं। रघुराज सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा है कि सपा नेता को राणा सांगा का इतिहास पढ़ना चाहिए। सपा नेता को पता होना चाहिए राणा सांगा ने 100 युद्ध लड़े और एक युद्ध हारा है। सुमन मुसलमानों के वोटों के लालच में इतिहास का गलत वर्णन कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज का इतिहास पूरी दुनिया जानती है। भगवान राम क्षत्रिय थे, अच्छे चरित्र के कारण ही पूरी दुनिया भगवान राम की पूजा करती है। बता दें कि रघुराज सिंह ने कुछ दिन पहले एएमयू में मंदिर बनाए जाने की बात कही थी।

सुमन के आगरा आवास पर पहुंचे सपाई
सुमन के आगरा आवास पर पहुंचे सपाई अलीगढ़। अलीगढ़ के सपा नेता शनिवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर पहुंचे। यहां से आगरा पहुंचने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, आचार्य पूरनमल प्रजापति, प्रमोद पुंढीर, प्रेमवती यादव, विजय सैनी, विजय सिंह आदि शामिल रहे। सपा नेताओं ने रामजीलाल सुमन के आवास पर हुई तोड़फोड़ की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मायावती का अपमान बर्दाश्त नहीं : संजू बजाज

पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के संबंध में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के महानगर मंत्री एडवोकेट संजू बजाज, एससी मोर्चा महामंत्री राकेश सहाय, संजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।

संजू बजाज ने कहा है कि सपा नेता निरंतर महापुरुषों एवं नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। राकेश सहाय ने कहा है कि मायावती दलितों की नेता व सम्मानित महिला हैं। उन पर दिया गया बयान निम्न स्तर की मानसिकता को दर्शाता है।

चेतावनी दी कि 24 घंटे में यदि कार्रवाई नहीं की गई तो शिवपाल यादव एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विनोद माहौर, पप्पू, लाल सिंह, दीप सिंह, हरमीत, अजित सिंह, अमी, संतोष, जितेंद्र, अमर सिंह, संजय, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed