फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operators raging on police raid at Orchid Blue Hotel

आर्किड ब्लू होटल में पुलिस की छापेमारी पर भड़के संचालक

Tue, 25 May 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Operators raging on police raid at Orchid Blue Hotel
रामघाट रोड स्थित होटल आर्किड ब्लू में पुलिस की छापेमारी पर होटल संचालक भड़क गए हैं। अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने एसएसपी से शिकायत की है। एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि एसएसपी ने क्वार्सी पुलिस की कार्रवाई को शर्मनाक बताया और एसपी सिटी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन एवं कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता ने कहा कि क्वार्सी पुलिस द्वारा अव्यवहारिक रूप से विगत दिनों होटल आर्किड ब्लू में पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की गई। जबकि होटल में कुछ भी गड़बड़ी नहीं पाई गई। किसी भ्रामक सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगता है। एसोसिएशन पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। एसोसिएशन नेताओं ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई होटल उद्योग को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि वे लोग इस मसले को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिले और अपनी शिकायत दर्ज की। उन्होंने इस कार्रवाई को शर्मनाक बताया और जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में विवेक बगाई, अखिल गुप्ता, सरदार मनमीत सिंह, जगदीश प्रसाद कसेरे, दीपक गर्ग, निखिल अग्रवाल, विनीत भारद्वाज, सुबोध अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed