फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   operator of the Kasimpur oxygen plant Doctor Aastha committed suicide in aligarh

अलीगढ़: मेडिकल ऑफिसर की संदिग्ध हालत में मौत, पति गायब, बच्चे देवर के घर मिले

Wed, 13 Oct 2021 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Oct 2021 10:10 PM IST
सार

घटना के बाद उनके पति मौके से गायब मिले है। डॉक्टर और उनके पति के बीच विवाद पहले से ही सुर्खियों में था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
operator of the Kasimpur oxygen plant Doctor Aastha committed suicide in aligarh
मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सुर्खियों में रहीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल (33) की मंगलवार रात पति से झगड़े के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार शाम उनका शव रमेश विहार स्थित मकान में फंदे पर झूलता पाया गया। पति व बच्चे गायब थे।

विज्ञापन


खबर पर एसपी सिटी, सीओ तृतीय सहित इलाका पुलिस व फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोगों का जमावड़ा भी लग गया। घंटों तक चली जांच के बाद पुलिस अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर रात आगरा से पहुंची डॉक्टर की बहन थाने में तहरीर देने जा रही थीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. आस्था अपने पति अरुण अग्रवाल संग क्वार्सी क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में रहती थीं। दंपती पर 10 वर्षीय बेटा अर्नव व 8 वर्षीय बेटी आन्या है। उनके पति कासिमपुर में राधिका के नाम से ऑक्सीजन प्लांट चलाते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात से आस्था का अपने मायके पक्ष के लोगों या अन्य किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं उनके पति भी बच्चों को सिविल लाइंस में रहने वाले अपने बड़े भाई के घर छोड़कर गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने ड्राइवर को घर भेजा तब हुआ खुलासा
बुधवार को आस्था की आगरा में रहने वाली बहन आकांक्षा ने आस पड़ोस के लोगों से संपर्क किया। पता चला कि घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इसके बाद आकांक्षा ने आस्था के ड्राइवर मनीष चौधरी को आस्था के घर भेजा। ड्राइवर ने मकान के साइड से अंदर घुसकर देखा तो बेडरूम में आस्था का शव रस्सी के फंदे से छत में बनी ग्रिल में लटका हुआ था। वह चीखता हुआ बाहर आया। इस शोर-शराबे पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य
मनीष ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को और आकांक्षा को यह सूचना दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर पाया कि महिला का शव लटका है, जबकि पति व दोनों बच्चे गायब हैं। कुछ ही देर की जांच में पता चला कि बच्चे अरुण के भाई के घर पर हैं। इस पर दोनों बच्चों व अरुण के भाई को बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रमेश विहार में डॉ. आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर झूलता मिला है। अभी साफ नहीं है कि उनकी हत्या हुई है या आत्महत्या है। पति गायब है। बच्चे मिल गए हैं। मामले में पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर साफ होगी। जो तहरीर मिलेगी, उसके व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed