फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OPD services of JN Medical college to start from January 4th registration to start for patients

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कालेज की ओपीडी सेवाएं चार जनवरी से होंगी सुचारु, मरीजों का होगा पंजीकरण

Sat, 02 Jan 2021 07:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 02 Jan 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
OPD services of JN Medical college to start from January 4th registration to start for patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) को चार जनवरी से पूरी तरह से सुचारु किया जा रहा है, जिन मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा उनको ही ओपीडी में देखा जाएगा। अब तक कुछ निर्धारित विभागों में ही ओपीडी सेवा शुरू की गई थी।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एम हारिस खान ने बताया कि ईएनटी, पीडियाट्रिक, रेडियो डायग्नोसिस, आर्थोपैडिक सर्जरी, त्वचा विज्ञान, मनोरोग, सामान्य सर्जरी, जीएस फॉलोअप क्लीनिक, कार्डियोलोजी सुपर स्पेशियलिटी, टीबी चेस्ट, प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, एएनसी और रेडियोथेरेपी की ओपीडी सभी कार्य दिवसों में काम करेगी। 
विज्ञापन


नेत्र रोग, मधुमेह, एंडोक्राइनोलॉजी की ओपीडी सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार को संचालित होंगी। वेल बेबी क्लीनिक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगा। इन ओपीडी में केवल 70 मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी में यह रहेगी व्यवस्था (यहां निर्धारित दिन में 30 रोगियों को सेवा प्रदान की जाएगी)
- स्पोर्ट्स एंड आर्थोस्कोपी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी - मंगलवार को
- ट्यूमर क्लिनिक सुपर स्पेशियलिटी - मंगलवार को
- स्पाइन क्लीनिक  सुपर स्पेशियलिटी - बुधवार को
- फिजियोथैरेपी कार्यशाला - सभी दिन
- पेन क्लीनिक - सोमवार, बुधवार और शनिवार को
- एनस्थिसियोलॉजी, जीएस फालो क्लीनिक - सभी दिन
- जीएस स्पेशल ओपीडी - मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को
- न्यूरो सर्जरी - सोमवार, बुधवार और शनिवार को
- सीटीवीएस - मंगलवार और शुक्रवार को
- नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी - सोमवार को
- रूमेटोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी  - शनिवार को
- इनफर्टिबिटी क्लीनिक सुपर स्पेशियलिटी - शनिवार को

जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अब तक टेली कन्सल्टेंसी के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाने के बाद अब ओपीडी को खोला जा रहा है। 
-प्रो. एम हारिस खान, चिकित्सा अधीक्षक, जेएन मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed