फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only three workers were building a road instead of 50

सुस्ती: 50 की जगह सिर्फ तीन मजदूर बना रहे थे 22 करोड़ की सड़क, ठेकेदार को फटकार, थमाया नोटिस, बिठाई जांच

Tue, 18 Mar 2025 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

सड़क बना रही कंपनी पीपीएस बिल्डर्स को नोटिस जारी करते हुए आरसीसी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता के जांच का आदेश भी दिया। नगर आयुक्त ने अपने सामने सड़क को खुदवाया और उसकी गहराई की पैमाइश करवाई।

विज्ञापन
Only three workers were building a road instead of 50
50 की जगह 3 मजदूर काम करते देख भड़के अधिकारी - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ में खैर रोड से नादापुल चौराहे के बीच बन रही ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में 50 की जगह सिर्फ तीन मजदूर काम करते मिले। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क का यह हाल देख कर नगर आयुक्त भड़क गए। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच व पैमाइश करने के आदेश दिए। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत 22 करोड़ रुपये से वार्ड नंबर 11, 15 और 34 में खैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादापुल चौराहे तक 2.56 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। सोमवार इसका निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त को मौके पर 50 की जगह मात्र तीन मजदूर काम करते मिले। यह देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और विभागीय अभियंताओं को फटकारा। कहा कि इसी सुस्ती का परिणाम है कि महत्वपूर्ण सड़क दो-तीन माह में मात्र आठ फीसदी ही बन सकी है। सड़क निर्माण में कम से कम 50 मजदूर लगाए जाएं, ताकि काम तेजी से हो सके। फर्म निर्माण साइड पर टेस्टिंग लैब व ऑफिस बनवाए। शनिवार को फिर इसी सड़क की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


एक साइड का काम पहले पूरा करें
सड़क बना रही कंपनी पीपीएस बिल्डर्स को नोटिस जारी करते हुए आरसीसी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता के जांच का आदेश भी दिया। नगर आयुक्त ने अपने सामने सड़क को खुदवाया और उसकी गहराई की पैमाइश करवाई। मौके पर बार-बार लग रहे जाम को देखते हुए उन्होंने इंजीनियर को एक साइड का काम खत्म करने के बाद दूसरी ओर काम कराने को कहा। सुरक्षा के लिए बैरीकेड लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को लगाई फटकार
नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही गूलर रोड, खैर रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड का नाला और फुटपाथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। धीमी गति पर पीपीएस के ठेकेदार को जमकर फटकारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed