फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only 8 did web registration in MA Sanskrit-Defense Strategy Studies

RMPSU: एमए संस्कृत-रक्षा रणनीति अध्ययन में सीटें 120, वेब पंजीकरण 9 अगस्त तक किया केवल आठ ने

Sat, 10 Aug 2024 11:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

एमए संस्कृत और एमए रक्षा रणनीति अध्ययन में प्रवेश को लेकर छात्रों में उत्साह नहीं है। दोनों पाठ्यक्रमों में आठ वेब पंजीकरण हुए हैं। इन पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश कम होने पर विवि प्रशासन ने चिंता जताई है।

विज्ञापन
Only 8 did web registration in MA Sanskrit-Defense Strategy Studies
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के एमए संस्कृत में केवल पांच वेब पंजीकरण हो सके हैं, जबकि एमए रक्षा रणनीति अध्ययन में तीन पंजीकरण हुए हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें हैं। 17 अगस्त तक वेब पंजीकरण होंगे।

विज्ञापन


एमए संस्कृत और एमए रक्षा रणनीति अध्ययन में प्रवेश को लेकर छात्रों में उत्साह नहीं है। दोनों पाठ्यक्रमों में आठ वेब पंजीकरण हुए हैं। इन पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश कम होने पर विवि प्रशासन ने चिंता जताई है। पिछली बार एमए संस्कृत में तीन छात्रों ने प्रवेश लिया था, जबकि रक्षा रणनीति अध्ययन में दो छात्रों ने प्रवेश लिया था। इनमें एक छात्र ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी, जिससे छात्र को डीएस कॉलेज में दाखिला कराया गया था। 
विज्ञापन


उधर, 26 पाठ्यक्रमों में 92 अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे हैं, जिनका पिछले दिनों साक्षात्कार हुआ था। विवि के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई फिलहाल मेडिकल कॉलेज रोड पर एक निजी कॉलेज में हो रही है। दरअसल, विश्वविद्यालय अभी निर्माणाधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए संस्कृत और एमए रक्षा रणनीति अध्ययन में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या कम है। नए सत्र लेकिन आशा है कि आगे इनमें संख्या बढ़ेगी। -प्रो. चंद्रशेखर, कुलपति, आरएमपीएसयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed