फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   only 12 student in one room will gave ctet exam

एक कमरे में सिर्फ 12 अभ्यर्थी ही दें सकेंगे सीटेट की परीक्षा

Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
only 12 student in one room will gave ctet exam
तकरीबन 25 हजार अभ्यर्थियों के लिए रविवार को शहरभर के 41 परीक्षा केंद्रों पर सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) आयोजित होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक संपन्न होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 20 गुणा 25 फीट के कमरे में सिर्फ 12 विद्यार्थियों को ही बैठने दिया जाएगा। साथ ही भौतिक रूप से होने वाली तलाशी इस बार नहीं होगी। अब मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जाएगी। वहीं, प्रत्येक अभ्यर्थी की टेबल पर अंकित रोल नंबर से लेकर उसके चेहरे की वीडियो रिकार्डिंग बनाई जाएगी। परीक्षा के लिए शनिवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर संत फिदेलिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर सन्नी कोट्टूर ने इस संबंध में बैठक भी आयोजित की। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संचालकों को शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा देते समय यह वीडियो बनेगी। जहां एक कमरे में 35 से लेकर 36 अभ्यर्थी बैठा करते थे, अब यह संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र को 50 एमएल सैनिटाइजर, मास्क और हैंड ग्लब्स स्वयं लाने होंगे। अगर कोई अभ्यर्थी खुद को अस्वस्थ महसूस करता है तो इसके लिए अलग से कमरे तैयार किए गए हैं। जहां पर अभ्यर्थी परीक्षा दे सकता है। पारदर्शी बोतल में पानी स्वयं लाना होगा। फादर सन्नी कोट्टूर ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed