फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One youth died in a collision with a roadways bus and bike

Road Accident: बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मजदूरी करने जा रहे युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 17 Mar 2024 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

अलीगढ़ के गोंडा रोड स्थित गांव इब्रामिहपुर भीमपुर निवासी दो युवक बाइक से खैर की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर गांव करसुआ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में  बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
One youth died in a collision with a roadways bus and bike
मृतक युवक मुकेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोधा थाना अंतर्ग अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर 17 मार्च सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा गंभीर घायल हो गया । हादसे की सूचना राहगीर और स्थानीय लोगों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक व घायल के परिजनों को। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को थाने परिसर में खडा करा दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गोंडा रोड स्थित गांव इब्रामिहपुर भीमपुर निवासी 32 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र मोहन सिंह व मुकेश पुत्र राजपाल बाइक से खैर की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर गांव करसुआ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइ सवार दोनों युवक सड़क पर घसीटते हुए चले गए। 
विज्ञापन


हादसे में  बाइक पर पीछे बैठे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी और चालक सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख राहगीर और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक मुकेश ने अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और परिवार के लोगों को रोते-बिलखते छोड़ा है। लोधा पुलिस ने रोडबेज बस को थाना परिसर में खड़ा कर दिया। चालक टक्कर मारकर बस को वहीं छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed