{"_id":"5c88fc8abdec2214130e5897","slug":"one-man-killed-in-car-accident-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बेकाबू कार रेलवे फाटक में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बेकाबू कार रेलवे फाटक में घुसी, एक की मौत
Wed, 13 Mar 2019 06:20 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट के मथुरा रोड लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के निकट एक कार अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक में घुस गई। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मथुरा के लक्ष्मीनगर यमुनापार निवासी पवन अग्रवाल (31 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश और शैलेंद्र परिहार पुत्र रणधीर सिंह परिहार मंगलवार को सासनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात को वह दोनों कार में सवार हो मथुरा लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात को करीब साढ़े तीन बजे हतीसा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के निकट फाटक के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर फाटक को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दोनों घायल हो गए, जिन्हें सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पवन अग्रवाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन