फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One man of Solver Gang Arrest in Police Recruitment Exam at Bareilly

सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 09:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 28 Jan 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
One man of Solver Gang Arrest in Police Recruitment Exam at Bareilly
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

सिपाही भर्ती के लिए सुभाषनगर में बने प्रयागो इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थी की जगह कैमरा और ब्लूटूथ लगाकर सरपट कॉपी लिख रहे सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। हरकतें देखकर पकड़े जाने पर वह दूसरी मंजिल के कक्ष से पड़ोस के मकान की छत पर कूदा तो चोटिल हो गया और तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और जीपीएस डिवाइस भी मिली। 

विज्ञापन


पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मनोज बताया, वह हरियाणा में थाना पुंडरी कैथल के गांव रवाना-रवानी का रहने वाला है। मनोज संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र निवासी मनु कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। मनोज ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रयागो इंटर कॉलेज के बाहर काली स्विफ्ट कार में उसके तीन साथी मौजूद थे। इनमें मुरादाबाद का संदीप (गिरोह का सरगना) करनाल (हरियाणा) के रवि और बिट्टू।
विज्ञापन


सुभाषनगर थाना पुलिस के मुताबिक वे तीनों मनोज के पकड़े जाने की भनक लगते ही भाग गए। मनोज के मुताबिक उसका संपर्क रवि के जरिये बिट्टू से हुआ था। परीक्षा की सुबह मुरादाबाद के संदीप और मनु ने आकर उसे डिवाइस दी थी। इस काम के लिए 50 हजार रुपये मिलने थे। साथ ही सॉल्वर के जरिये मनोज की भी सिपाही की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन डिवाइस के साथ पकड़ा
मोबाइल फोन सोनी - मल्टी मीडिया मोबाइल पर कैमरा रेडिएस बढ़ाने के लिए डिवाइस लगाई थी।
राउटर डिवाइस - सिग्नल बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। साथ ही कॉल आटो रिसीव हो रही थी।
ब्लूटूथ डिवाइस - कान में लगे थे, लेकिन सामान्य रूप से दिख नहीं रहे थे।

‘सॉल्वर टीम का बड़ा रैकेट था। कैमरा, ब्लू टूथ के जरिये पेपर साल्व कराया जा रहा था। सॉल्वर से उसके साथियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।’- रमेश भारतीय, एसपी क्राइम 

इज्जतनगर और सीबीगंज के परीक्षा केंद्रों पर भी दो सॉल्वर पकड़े गए

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बरेली के सीबीगंज स्थित उत्कर्ष बिजनेस एंड मैनेजमेंट कॉलेज और इज्जतनगर के मुड़िया अहमद नगर में स्थित मखानी इंटर कॉलेज से भी दो सॉल्वर पकड़े गए। दोनों ही सॉल्वर फोटो मिलान के बाद पकड़े गए। 3/9 परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद अब उन्हें जेल भेजा जाएगा।

पीलीभीत बाईपास के सेंटर मखानी इंटर कॉलेज पर बदायूं के सर्वेंदर यादव की जगह पर बिहार का सूर्य वली परीक्षा देने के लिए बैठा था। सूर्यवली फोटो मिलान के दौरान पकड़ा गया। वह रविवार को बदायूं के सर्वेंदर के साथ ही बरेली आया था। सीबीगंज के उत्कर्ष बिजनेस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में सॉल्वर कौशल कुमार पुत्र खेम सिंह निवासी गांव जटवार थाना इगलास अलीगढ़ को पकड़ा गया।

वह कपिल चौधरी पुत्र जगपाल सिंह निवासी हाताबाद बुलंदशहर की जगह परीक्षा देने बैठा था। अलीगढ़ की कोचिंग में दोनों का परिचय हुआ था। दोस्ती होने के बाद परीक्षा पास कराने का सौदा 80 हजार रुपये में हुआ। उसको एडवांस में दस हजार मिले थे, जबकि बाकी रुपया परीक्षा पास होने के बाद देनी थी। पुलिस गिरोह के लीडर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed