फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One killed, four injured after being crushed between tractor-trolley

Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबकर एक की मौत, चार घायल

Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured after being crushed between tractor-trolley
दादों के सांकरा गंगा घाट पर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी देवकी देवी के नाती गोपाल (05) का मुंडन संस्कार सांकरा स्थित गंगा घाट पर होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला गढ़िया निवासी रामवीर सिंह(55) पुत्र लच्छू सिंह बृहस्पतिवार को कंचनपुर आए थे। शुक्रवार को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा घाट पहुंचे। मुंडन संस्कार के बाद जब ट्रैक्टर घाट से ऊपर सड़क की ओर चढ़ रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया। इससे घबराकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर कूद गया। इसी दौरान रामवीर सिंह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार कृष्ण पाल पुत्र राजपाल, रोहतास पुत्र किताब सिंह और भूरे पुत्र वासुदेव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे अवधेश यादव समेत अन्य परिजन गंगा घाट पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

घाट पक्का होता तो टल सकता था हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांकरा गंगा घाट पर पक्के घाट का निर्माण न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। गंगा घाट पर्यटन सेवा समिति कई वर्षों से पक्का घाट बनाने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि पक्का घाट बना होता तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed