फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One injured as house wall collapses during storm and rain

Aligarh News: आंधी-बारिश मेंं मकान की दीवार गिरने से एक घायल

Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
One injured as house wall collapses during storm and rain
बारिश से गिरी दीवार व घायल युवक। संवाद 
गांव जिरौली हीरा सिंह के मोहल्ला धानौतिया में मंगलवार रात तेज आंधी-बारिश के चलते मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल हो गया। इसी गांव में दूसरी घटना एक दूसरे व्यक्ति के घेर में बनी झोंपड़ी पर पेड़ गिरने से पशु दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला।
विज्ञापन



जिरौली हीरा सिंह निवासी सुनील कुमार पुत्र अमर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात तेज आंधी-बारिश आने पर वह अपने पशुओं को खोलकर दूसरे स्थान पर बांध रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भर-भरा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इससे वह मलबे में दबकर घायल हो गया। शोरगुल सुनकर परिवार के लोगों ने उसको मलबे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसी गांव के सज्जन पाल सिंह पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि मंगलवार की रात को ही तेज आंधी-बारिश आने पर वह अपने घेर में बनी झोंपड़ी में बंधे पशुओं को खोलकर दूसरे स्थान पर बांध रहा था। तभी रात करीब दस बजे एक पेड़ उखड़कर झोंपड़ी पर गिर गया, जिससे पशु दब गए। ग्रामीणों की मदद से पशुओं को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed