फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One dead from corona in Deendayal Hospital, 159 infected

दीनदयाल अस्पताल में कोरोना से एक की मौत, 159 संक्रमित

Mon, 19 Apr 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
One dead from corona in Deendayal Hospital, 159 infected
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में भर्ती कोरोना संक्रमित एक युवक की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त, जिले में 159 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। दीनदयाल एल-2 अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, उससे अधिक मरीज भर्ती होने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे मलखान सिंह जिला अस्पताल से 40 वर्षीय युवक को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल लाया गया। ट्रूनॉट मशीन से जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक की हालत बहुत खराब थी। रविवार दिन में करीब 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त रविवार को 159 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 84 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 584 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जनपद में प्रत्येक दिन 100 से अधिक मरीजों के निकलने एवं सक्रिय मरीजों की संख्या 500 से अधिक बढ़ने के कारण प्रशासन द्वारा कुछ कड़े फैसले लिए जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। खैर के मऊ के 3, सरस्वती विहार ज्ञानसरोवर के 2, साकेत कॉलोनी सुरेंद्रनगर के 3, रमेश विहार के 3, गीताजंलि अपार्टमेंट सेंटर प्वाइंट के 2, गूलर रोड के 2, कुंदननगर कॉलोनी नौरंगाबाद के 3, रामबाग कॉलोनी के 7, संजय गांधी कॉलोनी के 2, जनकपुरी नवादा के 2, कॉवेरी रॉयल अपार्टमेंट के 3, एडीए कॉलोनी के 3, सर सैयदनगर के 3, उदय सिंह जैन रोड के 3, आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट के 2, पंचनगरी के 3, दुर्गाबाड़ी के 3, नगला पुरनमल लोधा के 5, सिल्वर अपार्टमेंट के 2, लालपुर इगलास के 2, पीपलवाली गली संगम विहार के 4 और पला सहिबाबाद के 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा।
दीनदयाल अस्पताल पहुंचे सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल रविवार शाम को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी चीजों की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत बढ़कर प्रत्येक दिन 180 सिलिंडर तक पहुंच गई है। यह भी सुझाव आया कि संदिग्ध मरीजों की जांच की सुविधा मलखान सिंह जिला अस्पताल में कर दी जाए तो कोविड अस्पताल में दबाव कुछ कम हो जाएगा। संक्रमित आने पर मरीज को लक्षण के आधार पर एल-2 या एल-1 अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा।

पार्षद सहित परिवार के तीन सदस्य संक्रमित
जनप्रतिनिधि भी एक के बाद एक कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आ रहे हैं। वार्ड 31 के पार्षद सहित उनके परिवार के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले महापौर मो. फुरकान संक्रमित हुए थे। अभी वह होम आइसोलेट हैं। अतरौली के विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। छर्रा विधान सभा क्षेत्र के विधायक भी संक्रमित हैं। अभी दोनों नेता होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed