{"_id":"673c53033a53829c99031866","slug":"one-day-holiday-in-all-schools-degree-colleges-amu-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: एक दिन के लिए सभी स्कूल, एएमयू में रहेगा अवकाश, यह है छुट्टी करने की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: एक दिन के लिए सभी स्कूल, एएमयू में रहेगा अवकाश, यह है छुट्टी करने की बड़ी वजह
Tue, 19 Nov 2024 02:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:27 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद में के खैर में 20 नवंबर को उपचुनाव के अंतर्गत मतदान है। जिसके कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल 20 नवंबर को अलीगढ़ के सभी बोर्ड के सभी स्कूल, एएमयू और उसके सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह छुट्टी धुंध के कारण घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद में के खैर में 20 नवंबर को उपचुनाव के अंतर्गत मतदान है। जिसके कारण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में अवकाश रहेगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में सवेतन अवकाश रहेगा। परिषदीय और माध्यमिक के साथ निजी स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
एएमयू और संबद्ध स्कूल रहेंगे बंद
एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और उसके सभी स्कूल 20 नवंबर को बंद रहेंगे।
20 नवंबर को जिले में सवेतन अवकाश घोषित
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि 71-खैर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के तहत 20 नवंबर को मतदान कराया जाना है। डीईओ ने बताया है उक्त के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 20 नवंबर मतदान दिवस को जिले में सवेतन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन