फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On Eid permission sought to shower flowers from a helicopter on the worshipers

Aligarh News: ईद पर नमाजियों के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश करने की मांगी इजाजत, 15 से 20 मिनट होगी वर्षा

Mon, 03 Apr 2023 08:31 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ् Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 08:31 PM IST
सार

सपा नेता यामिन खान ने 22 या 23 अप्रैल को ईद के मौके पर ईदगाह, शाह जमाल, जीवनगढ़,  जमालपुर, जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराए जाने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
On Eid permission sought to shower flowers from a helicopter on the worshipers
सपा नेता यामिन खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ईद को लेकर के अलीगढ़ के सपा नेता ने प्रशासन से अलग ढंग की मांग की है। अगर इजाजत मिलती है, तो नमाजियों के ऊपर 15 से 20  मिनट तक हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ में सपा नेता यामीन खान ने ईद की नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की इजाजत जिलाधिकारी से मांगी है। वह स्वयं के खर्च से नमाजियों पर पुष्प वर्षा कराएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे यामीन खान ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। यामीन ने बताया कि 22 या 23 अप्रैल को ईद के मौके पर ईदगाह, शाह जमाल, जीवनगढ़, जमालपुर, जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराए जाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, बनारस, मथुरा, मेरठ और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हो सकती है, तो नमाजियों पर क्यों नहीं हो सकती? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुष्प वर्षा अपने खर्चें से कराएंगे। उनकी नोएडा की कंपनी से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा को लेकर बात चल रही है। हेलिकॉप्टर से 15- 20 मिनट के लिए नमाजियों पर पुष्प वर्षा होगी।यामीन खान ने बताया कि फरवरी में अपने भांजे की शादी की थी, जिसमें दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेने के लिए अतरौली पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने हेलीपैड बनाने, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस को रुपये अदा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed