फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers' style changed in Yogi Raj, started taking care of cowsheds

अलीगढ़ः योगी राज में बदल गया अफसरों का अंदाज, गोशालाओं की लेने लगे सुधि 

Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी , अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी , अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Officers' style changed in Yogi Raj, started taking care of cowsheds
cattle - फोटो : amar ujala
प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ की पहली सर्वोच्च प्राथमिकता गोवंश और और गोशालाएं हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने गोवंश और गोशालाओं पर विशेष ध्यान दिया था। इस बार भी सीएम अधूरी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने वाले। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले में विभागीय अफसर अब गोशालाओं में व्याप्त खामियों को दुरुस्त करने के लिए अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। 
विज्ञापन




जिले में कुल 125 सरकारी गोशालाएं हैं। इनमें करीब 32 हजार से अधिक छुट्टा गोवंश हैं। सरकार इन गोवंश के चारा-पानी के लिए रोजाना 30 रुपये खर्चा देती हैं। गांव देहात की गोशालाओं की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत में नगरीय निकाय के पास है। जिले की अधिकांश गोशालाओं में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। यहां गोवंश के रहन-सहन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं राम भरोसे चल रही हैं।
विज्ञापन





हालांकि डीएम ने जिले की हर गोशाला के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर रखी है। इन अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे नियमित रूप से गोशालाओं में भ्रमण कर चारा, भूसा, पानी व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था का भी ध्यान रखें। अगर कहीं कोई खामी है तो इसकी रिपोर्ट पशुपालन विभाग को सौंप दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। गभाना व अतरौली तहसील में वृहद गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है। इगलास, खैर एवं कोल में इनका निर्माण हो रहा है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित व छुट्टा गोवंश को राजस्व विभाग, नगर निगम, पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत एवं आमजन के सहयोग से निकटतम गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जा रहा है। 
-डॉ. चंद्रवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed