फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now there will be big relief from power cut in Talanagri

Aligarh News: अब तालानगरी में बिजली कटौती से मिलेगी बड़ी राहत

Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now there will be big relief from power cut in Talanagri
तालानगरी औद्योगिक फीडर से जुड़ी इकाइयों के लिए रविवार को राहत भरा काम हुआ है। अब तालानगरी विद्युत फीडर पर ओसीबी हटाकर उसमें वीसीबी लगाई गई है। इससे बड़ी राहत यह है कि बिजली कटौती में राहत मिलेगी। इस कार्य पर तालानगरी औद्योगिक एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की है। इसके चलते रविवार को दिन के नौ घंटे तालानगरी फीडर की आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन




इस संबंध में जानकारी देते हुए एक्सईएन पीके सागर ने बताया कि तालानगरी के 33/11 सब स्टेशन पर अब तक ऑयल सर्किट ब्रेकर लगे हुए थे, जिसकी वजह से किसी भी ओवरलोडिंग या छोटे मोटे फाल्ट पर बहुत जल्द पावर कट हो जाता था। जिसे बदलकर सब स्टेशन पर अब वैक्यूम सर्किट ब्रेकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन




इसके लगने से सब स्टेशन मजबूत हुआ है और छोटे मोटे फाल्ट या ओवरलोडिंग पर इतनी आसानी से पावर कट नहीं होगा। इस पर उद्यमियों ने भी हर्ष जाहिर किया है, क्योंकि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसी तरह जंगलगढ़ी 220 केबी लाइन पर भी रविवार को मरम्मत कार्य किया गया। जिसके चलते नौ घंटे आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed