{"_id":"64b2f72f3d3fccc525082c94","slug":"now-the-contractor-has-also-filed-a-report-on-the-block-chief-aligarh-news-c-119-1-sali1001-45-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब ठेकेदार ने भी ब्लॉक प्रमुख पर रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब ठेकेदार ने भी ब्लॉक प्रमुख पर रिपोर्ट दर्ज कराई
Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान, एपीओ और ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद गहराने लगा है। अब इसी विवाद में एक ठेकेदार की ओर से ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव चांदगढ़ी निवासी राजीव उर्फ रामू पुत्र वीरपाल सिंह के अनुसार वह आठ साल से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य की ठेकेदारी और सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। आरोप लगाया कि ब्लाॅक प्रमुख अपने साथियों के साथ मिलकर कुल इस्टीमेट का पांच फीसदी कमीशन मांगते हैं। कमीशन न देने पर कई बार उनके साथ गाली-गलौज कर चुके हैं। 18 जून को गांव जिरौली से बाइक से लौटते समय रास्ते में ब्लाॅक प्रमुख ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इससे पहले एक महिला प्रधान ने एपीओ प्रीतम पर कार्यालय में पांच प्रतिशत रिश्वत मांगने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि एपीओ की ओर से ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह व उनके साथियों पर कार्यालय में गाली-गलौज करने और धमकाने की तहरीर देकर रिपोर्ट लिखवाई थी। अब ब्लॉक प्रमुख पर दूसरी रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में जांच चल रही है।