{"_id":"643d722fc24e9081430ad954","slug":"now-preparing-to-run-electric-buses-till-tehsil-headquarters-aligarh-news-c-2-1-94890-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब इलेक्ट्रिक बसों को तहसील मुख्यालय तक चलाने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब इलेक्ट्रिक बसों को तहसील मुख्यालय तक चलाने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार
Mon, 17 Apr 2023 09:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:52 PM IST
सार
ग्रामीण लगातार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर रोडवेज ने एक प्रस्ताव तैयार कराया है। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर तहसील अतरौली, इगलास, गभाना एवं खैर तक बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसें शहर के साथ अब तहसील मुख्यालयों तक भी संचालित होंगी। इसके लिए रोडवेज की तरफ से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, इसे जल्द ही कमिश्नर की अध्यक्षता वाले बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही इन बसों का ग्रामीण क्षेत्रों तक नियमित संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
महानगर में छह अलग-अलग मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। करीब छह महीने पहले तहसील मुख्यालय गभाना से जिला मुख्यालय तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया गया था। अचानक उसे बंद कर दिया गया। ग्रामीण लगातार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर रोडवेज ने एक प्रस्ताव तैयार कराया है। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर तहसील अतरौली, इगलास, गभाना एवं खैर तक बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा को काफी पसंद किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिसे कमिश्नर की अध्यक्षता वाले स्मार्ट सिटी बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन