फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now pregnant Bus conductor get posting in office

Exclusive: अब गर्भवती कंडक्टर को मिलेगी कार्यालय में तैनाती, नहीं करनी होगी बस में ड्यूटी, आदेश हुआ पारित

Sat, 06 May 2023 02:47 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 02:47 AM IST
सार

अब महिला परिचालकों को गर्भावस्था में परिचालक की ड्यूटी नहीं करनी पड़ेगी। परिवहन निगम की ओर से सभी जिला मुख्यालयों को ये आदेश दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी महिला परिचालक की तैनाती बस पर नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Now pregnant Bus conductor get posting in office
टिकट बनाती महिला परिचालक प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब रोडवेज में तैनात महिला परिचालकों को गर्भावस्था के दौरान फील्ड में काम करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान वह कार्यालय में लिपिकीय कार्य करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। परिवहन निगम ने एक मई को सभी जिला मुख्यालयों को यह आदेश पारित किया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 32 महिला परिचालकों इसका लाभ मिलेगा।   

विज्ञापन


अब महिला परिचालकों को गर्भावस्था में परिचालक की ड्यूटी नहीं करनी पड़ेगी। परिवहन निगम की ओर से सभी जिला मुख्यालयों को ये आदेश दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी महिला परिचालक की तैनाती बस पर नहीं की जाएगी। इसकी जगह उन्हें नौ माह तक कार्यालय में लिपिकीय कार्य के लिए रखा जाए। जिससे उन्हें इस अवस्था में परेशानी का सामना न करना पड़े। पूरी सेवाकाल में महिला परिचालक इस सुविधा का दो बार लाभ ले सकती हैं। इस व्यवस्था के तहत वह जब भी गर्भावस्था से वापस आएंगी, तो उन्हें फिर से परिचालक की कमान संभालनी पड़ेगी।  
विज्ञापन


 रीजन में 32 महिला परिचालकों को मिलेगा लाभ
अलीगढ़ परिक्षेत्र में अलीगढ़, बुद्ध विहार, अतरौली, नरौरा, एटा, कासगंज और हाथरस मिलाकर कुल सात डिपो हैं। इस परिक्षेत्र में करीब 42 महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें 32 महिलाएं परिचालक हैं। अन्य 10 महिलाएं पहले से ही बाबू हैं। आदेश आने के बाद दो महिला परिचालकों ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से उठ रही थी मांग
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला परिचालकों को कार्यालय में तैनाती को लेकर कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा था। 18 अप्रैल को बोर्ड की मीटिंग में यह प्रस्ताव पास हो गया। इससे रीजन की महिला परिचालकों में खुशी की लहर है।              


बोले अधिकारी
महिला परिचालकों को अब गर्भावस्था के दौरान फील्ड में जाने की जरूरत नहीं है। नौ माह तक उनकी कार्यालय में तैनाती की जाएगी। -सत्येंद्र कुमार वर्मा, आरएम, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed