फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now BJP leader's allegation, police is doing non-cooperation in security

अब भाजपा नेता का आरोप, पुलिस कर रही सुरक्षा में असहयोग

Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now BJP leader's allegation, police is doing non-cooperation in security
अतरौली के भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता ने सुरक्षा के नाम पर पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया है। कहा है कि यह सब सोमवार को सांगवान सिटी में हुए घटनाक्रम के बाद से हो रहा है। अब पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षाकर्मी सिर्फ घर तक सीमित रहते हैं। कहीं बाहर साथ नहीं जाते। इस कारण मजबूरन वह भी असुरक्षा के कारण घर से कहीं नहीं जा रहे। अतुल गुप्ता का कहना है कि सांगवान सिटी में हुए विवाद में उनका समझौता हो गया है। फिर पुलिस ऐसा क्यों कर रही है कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को अतुल गुप्ता सांगवान सिटी में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आरोप है कि उस दौरान उनके साथ भाजपा नेता बोधपाल सिंह ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। उन्होंने महुआ खेड़ा में तहरीर दी थी। आरोप था कि बोधपाल सिंह ने यह भाजपा जिलाध्यक्ष के इशारे पर किया है। इधर, इस मामले में सीओ अतरौली विशाल चौधरी का कहना है कि वैसे तो सुरक्षा अतुल गुप्ता परिवार को मिली है। बाकी इस तरह की जानकारी अभी तक उनके संज्ञान में आई नहीं है। इस पर अतुल गुप्ता से व वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed