फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   now akhilesh mahapanchayat will be on five march

अखिलेश की महापंचायत अब पांच को

Sun, 28 Feb 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
now akhilesh mahapanchayat will be on five march
आगामी तीन मार्च को टप्पल में प्रस्तावित पूर्व सीएम अखिलेश यादव की किसान महापंचायत अब पांच मार्च को होगी। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी करने, प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया पूरी करने में लग रहे समय के चलते महापंचायत की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

भले ही जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने को लेकर तैयारियों का हवाला देकर अपनी बात मीडिया के सामने सधे हुए शब्दों में रखी हो, लेकिन अंदरखाने में इसमें तीन बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहली ये कि जिला प्रशासन इस महापंचायत को लेकर ‘लखनऊ’ की मंशा को भांपने में लग गया है, क्योंकि विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेताओं के बीच तीखी बहस, कहासुनी के कारण सियासत गरमा गई है। विधानसभा की गरमागरम बहस के बाद प्रदेश में अखिलेश यादव की पहली बड़ी सभा अलीगढ़ में प्रस्तावित है, जिससे अधिकारी कुछ असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी वजह ये है कि महापंचायत को लेकर सपा नेताओं में भी अंदरखाने एकजुटता का अभाव है। तकरीबन 20 लाख रुपये के अनुमानित खर्च वाली इस महापंचायत के लिए चंदा जुटाने में भी खींचतान मची है। सभास्थल पर मुख्य मंच से लेकर बाकी दो मंचों में बैठाने में नेताओं के प्रोटोकाल को लेकर कोई प्लान नहीं बन पाया है। बसों का किराया महंगा होने के कारण किसानों को उनके गांव से सभास्थल तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी वजह ये है कि सपा मुखिया पूरे देश में छाये किसानों के गंभीर मुद्दे को लेकर प्रस्तावित पार्टी की पहली किसान महापंचायत को किसी भी स्तर से कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं, इसलिए कार्यक्रम आगे खिसकाया गया है। जिससे हर तरह से मुक्कमल तैयारी करने के बाद ही महापंचायत हो, जिसका पूरे प्रदेश में स्पष्ट संदेश दिया जा सके।
बहरहाल, इस उठापटक के बीच शनिवार को सपाइयों ने हैलीपेड के लिए पीडब्ल्यूडी और दमकल विभाग में प्रक्रिया शुरू कर 20 हजार रुपये की निर्धारित फीस जमा करा दी है। अधिकारियों ने भी इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है। शाम को सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव सहित कुछ अन्य नेता जिलाधिकारी से मिले और उनको परिवर्तित कार्यक्रम की जानकारी देकर पांच मार्च की अनुमति जारी करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस पर एडीएम प्रशासन डीपी पॉल से रिपोर्ट मांग कर अनुमति जारी कराने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम खैर ने कहा है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार पंचायत कराने की अनुमति जारी की जाएगी।
सपा नेताओं ने संपर्क किया
पूर्व सांसद एवं सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने आगामी तीन मार्च को होने वाली किसान महापंचायत के लिए जनसंपर्क जारी रखा है। शनिवार को उन्होंने टप्पल के गांवों में दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में अखिलेश यादव के कार्यक्त्रस्म में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश पर थोपे गए तीन नये कृषि कानूनों के वापस होने तक सपा हरेक किसान के साथ खड़ी है।

केवल बिजेंद्र सिंह ही नहीं, सपा के लगभग सभी नेता इस महापंचायत से अपनी अपनी राजनीति को निखारने में लग गए हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी में जुलाई अगस्त के बाद टिकट मिलने की प्रक्त्रिस्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में मार्च में हो रही इस महापंचायत के मौके को हर नेता अपने तरीके से भुनाने में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed