फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to seven hospitals not registered in Aligarh

Aligarh: इन अस्पतालों का नहीं हुआ पंजीकरण, दिया नोटिस, अभी भी नहीं चेते तो होगी कार्रवाई, ये हैं वो हॉस्पिटल

Fri, 29 Nov 2024 03:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

नए नियमों के तहत अब पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। अब तक 30 से अधिक आवेदन जानकारी या प्रपत्र अपूर्ण होने पर निरस्त किए गए, जिन्हें ऑनलाइन संदेश भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी तक कमियों को पूरा कर निजी अस्पताल संचालकों ने जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
Notice to seven hospitals not registered in Aligarh
नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के स्वास्थ्य महकमे ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी न करने वाले सात अस्पतालों को नोटिस दिया है। अगर ये अस्पताल नहीं चेते तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


झांसी मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद स्वास्थ्य महकमा निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के पंजीकरण को लेकर छापा मार रहा है। नए नियमों के तहत अब पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। अब तक 30 से अधिक आवेदन जानकारी या प्रपत्र अपूर्ण होने पर निरस्त किए गए, जिन्हें ऑनलाइन संदेश भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक कमियों को पूरा कर निजी अस्पताल संचालकों ने जवाब नहीं दिया है। ऐसे अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगर उन्होंने कमियां पूरी कर अब पुन: आवेदन नहीं किया तो उन्हें अपंजीकृत श्रेणी में डालकर संचालन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डाॅ. दिनेश खत्री ने बताया कि वसुंधरा, अल शाहीन हॉस्पिटल, चंदेला हॉस्पिटल, फ्रैंक सुपर स्पेशियलिटी, रुचि हॉस्पिटल, ज्योति हॉस्पिटल, मेराज हॉस्पिटल को नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जवाब न आने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed