फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Normal flour being sold in empty branded bags

लचर सिस्टम: कहां गया विधिक माप विज्ञान विभाग, ब्रांडेड खाली बैग में बेचा जा रहा सामान्य आटा

Sun, 13 Sep 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

सुदामापुरी इलाके में कई चर्चित ब्रांड के खाली बैगों में सादा आटा भरकर बेचा जा रहा है। 10 की जगह नौ किलो की पैकिंग बनाई जाती है। इन सभी बैग से बैच नंबर, पैकिंग व एक्सपायरी डेट और एमआरपी हटा दी जाती है।

विज्ञापन
Normal flour being sold in empty branded bags
आटा कम आने के बारे में बतातीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के हरिओम नगर में रहने वाले कई लोगों के घरों में महीनों से 10 किलो की जगह नौ किलो आटा ही आ रहा था। शक हुआ तो स्थानीय प्रोविजन स्टोर संचालक दिलीप से इसकी शिकायत की गई। इसके बाद घटतौली का पता चला। लोगों का सवाल है कि घटतौली पर कार्रवाई करने वाला विधिक माप विज्ञान विभाग कहां है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए इस प्रकरण में शनिवार तक विभाग को कोई जानकारी क्यों नहीं हुई। रूचि ब्रांड आटा कंपनी के मालिक जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सुदामापुरी इलाके में कई चर्चित ब्रांड के खाली बैगों में सादा आटा भरकर बेचा जा रहा है। 10 की जगह नौ किलो की पैकिंग बनाई जाती है। इन सभी बैग से बैच नंबर, पैकिंग व एक्सपायरी डेट और एमआरपी हटा दी जाती है। हरिओम नगर के प्रोविजन स्टोर संचालक दिलीप अग्रवाल ने सुदामापुरी से वही आटा मंगा लिया था, जो खाली बैग में नौ किलो पैक किया गया था। दिलीप ने बताया कि उन्होंने यही आटा पीडब्ल्यूडी के एक कर्मी को दिया था, उनके घर में 10 किलो की टंकी में जब आटा भरा गया तो वह खाली रह गई, जिससे उन्हें शक हुआ था। उन्होंने कंपनी के नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

मेरे घर में आटा रखने वाली टंकी 10 किलो की है। पूरा 10 किलो आटा होता है तो ऊपर तक भर जाती है। जब खाली रहने लगी तो पता चला कि नौ किलो आटा ही आ रहा है। -अजय देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम नगर से आटा खरीदा था, टंकी में भरने पर कम निकला तो दुकानदार से इसकी शिकायत की। इसके बाद जांच शुरू हुई है। - सरिता अवस्थी।
दो तीन महीनों से आटा कम निकल रहा था, पहले तो इसे सामान्य बात समझा, बाद में शक होने पर दुकानदार को बताया था। यह लोगों के साथ धोखाधड़ी है। -मंजू वार्ष्णेय।

10 किलो के बैग में नौ किलो आटा दिया जा रहा है। भाव भी कम नहीं हुए हैं। यह धोखाधड़ी है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -मुन्नी देवी।


घटतौली की शिकायत
जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि घटतौली के मामले की लिखित शिकायत उन्होंने विधिक माप विज्ञान के अधिकारी को भेजी थी, लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब सोमवार को शिकायत भेजी जाएगी। विधिक माप विज्ञान के स्थानीय अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed