फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nodal officer and principal secretary jail reached Aligarh late at night

देर रात अलीगढ़ पहुंचे नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव कारागार

Sat, 29 Oct 2022 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer and principal secretary jail reached Aligarh late at night
प्रमुख सचिव कारागार एवं जिले के नोडल अफसर के रूप में राजेश कुमार सिंह शुक्रवार देर रात अलीगढ़ आ गए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं एसएपी कलानिधि नैथानी ने सर्किट हाउस पहुंचकर आगवानी की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने यहां अफसरों से जिले के विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव जिले की भौगोलिक स्थिति से पूर्व से ही परिचित रहे हैं। वे अलीगढ़ में डीएम भी रह चुके हैं और अपनी प्रशासनिक क्षमताओं को प्रदर्शित कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव शनिवार सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में अतिवृष्टि से निपटने के लिए बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर अगस्त-सितंबर की मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे जिला कारागार समेत अन्य स्थानों पर निरीक्षण को जा सकते हैं। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। जेल में दिवाली को लेकर चल रही बैरक में साफ-सफाई प्रतियोगिता का भी परिणाम जारी करने के साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed