{"_id":"63fbae976ced46ec6e00d994","slug":"no-seats-in-trains-waiting-list-crosses-400-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023 : ट्रेनों में सीट नहीं, प्रतीक्षा सूची 400 के पार, दूसरे वाहनों में एडवांस बुकिंग करा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023 : ट्रेनों में सीट नहीं, प्रतीक्षा सूची 400 के पार, दूसरे वाहनों में एडवांस बुकिंग करा रहे यात्री
Mon, 27 Feb 2023 04:38 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:38 AM IST
सार
होली पर घर जाने वालों को आरक्षित टिकटों में लंबी प्रतीक्षा सूची देखने को मिल रही है। किसी भी ट्रेन में प्रतीक्षा सूची 300 से कम नही है। गोमती समेत कई ट्रेनों में ये 400 के पार तक जा पहुंची है। जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली से पहले ही ट्रेनों में आरक्षित सीटों के लिए मारामारी के हालात हैं। दिल्ली-कानपुर मार्ग पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं ) के हालात हैं। आलम यह है कि घर जाने वाले यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 300 से 400 के पार तक पहुंच चुकी है । इससे सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बार अभी तक रेलवे ने होली पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा नहीं की है ।
ट्रेनों में वेटिंग 400 के पार
होली पर घर जाने वालों को आरक्षित टिकटों में लंबी प्रतीक्षा सूची देखने को मिल रही है। किसी भी ट्रेन में प्रतीक्षा सूची 300 से कम नही है। गोमती समेत कई ट्रेनों में ये 400 के पार तक जा पहुंची है। जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तत्काल में भी नहीं मिल रही जगह
कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। तत्काल टिकटों के लिए भी मारा-मारी के हालात हैं। ट्रेन में 24 घंटे पहले बुकिंग शुरू होती है । ट्रेनों में नो रूम के चलते तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनों के संचालन व कोच बढ़ने से मिलेगी राहत
होली पर भले ही अभी ट्रेनों में मारा-मारी मची हुई है, लेकिन रेलवे स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ कुछ प्रमुख ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रहा है।
आरक्षित टिकटों की बुकिंग एक माह पूर्व शुरू होने से प्रतीक्षा सूची 400 के ऊपर जा चुकी है। अलीगढ़ में तत्काल टिकटों का कोटा भी सीमित है। रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर- मध्य रेलवे