फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No report of theft registered in power houses

चोरी तो स्वीकारी, पर रिपोर्ट नहीं कराई दर्ज: चोर मचाता शोर, केवल अप्रैल में...वो भी बिजली घरों पर

Mon, 26 May 2025 05:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 05:44 PM IST
सार

खास बात यह है कि विभाग ने चोरी तो स्वीकार की है मगर रिपोर्ट किसी भी मामले की दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी है।

विज्ञापन
No report of theft registered in power houses
बिजली घर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़, मैनपुरी और हाथरस के बड़े बिजली घरों पर दो साल से चोरियां हो रही हैं। चोरी भी केबल, कॉपर और कंडक्टर की ही होती है। वर्ष 2024 में भी मार्च क्लोजिंग के बाद चोरियां उजागर हुईं और इस साल 2025 में भी यही स्थिति सामने आई है। अभी तक जो मोटा-मोटा आंकड़ा आया है वह 90 लाख की चोरी का है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने मैनपुरी के अलीगंज जेई को निलंबित कर दिया है। जबकि बाकी तीन बिजली घरों के अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की तैयारी है। लेकिन खास बात यह है कि विभाग ने चोरी तो स्वीकार की है मगर रिपोर्ट किसी भी मामले की दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी है।

विज्ञापन


केस-1
अलीगढ़ में अनूपशहर रोड स्थित 132 केवी बिजली घर पर अप्रैल 2024 में चोरी हुई। 15 लाख की कीमत के केबल चोरी चले गए। यहां पर अवर अभियंता राहुल कुमार की तैनाती थी। खुलासा भी तब हुआ जब मार्च क्लोजिंग में स्टॉक को क्लीयर कराया गया। विभागीय रिकार्ड में बिजली उपकरण की चोरी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

केस-2
हाथरस के 132 केवी बिजली घर हसायन में भी अप्रैल 2024 में चोरी हुई। बिजली घर से करीब 15 लाख रुपये का कंट्रोल केबल चोरी हो गया। मार्च क्लोजिंग के बाद ही यहां भी विद्युत उपकरणों की चोरी सामने आई। इसे भी रिकार्ड में दर्ज कराया गया। बताया गया कि कंट्रोल केबल को चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
मैनपुरी के 132 केवी बिजली घर अलीगंज पर अप्रैल 2025 में चोरी हुई। मार्च क्लोजिंग के बाद स्टॉक का मिलान कराया गया तब खुलासा हुआ । पता चला कि यहां से कॉपर की चोरी हुई है। इसकी भी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई। यहां पर जेई अमित की तैनाती थी। दोबारा चोरी होने पर एसई ने सस्पेंड कर दिया।
केस-4
अलीगढ़ के 220 केवी बोनेर बिजली घर से भी अप्रैल 2025 में चोरी हुई। यहां से लगभग तीन से चार किलोमीटर का कंडक्टर चोरी हो गया। एक किलोमीटर कंडेक्टर की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। यह कंडेक्टर एल्युमीनियम का होता है। विभागीय रिकार्ड में इसे भी चोरी बताकर प्रकरण को खामोश कर दिया गया।

सवाल जो उठ रहे

  • चोरी कब किस वक्त हुई किसी को पता ही नहीं चला
  • मार्च क्लोजिंग में ही हर चोरी का खुलासा हुआ है
  • बिजली घरों से 90 लाख से ज्यादा का माल चला गया मुकदमा नहीं हुआ
  • चोरी गए सामान का कुछ पैसा जमा कराकर मामले को दबा दिया गया

 

लगातार दो साल से अप्रैल माह में हो रही चोरियों की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मेरे पास अलीगढ़ का अतिरिक्त चार्ज है।- रामबरन सिंह, एसई, विद्युत पारेषण खंड, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed