फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No confidence motion against the Zilla Panchayat President in Hathras

हाथरस: जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश, डीएम ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

Sat, 01 Jun 2019 06:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
No confidence motion against the Zilla Panchayat President in Hathras
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पेश करते जिला पंचायत के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के बाद अब यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को जिला पंचायत के 25 में से 16 सदस्य पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले। इन सभी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इन सदस्यों ने बोर्ड की बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की। डीएम ने इन्हें नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस समय सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष थे, लेकिन एक वोट से उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था और उनके बाद ओमवती यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई थी। अब फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सियासत गर्मा गई है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की अगुवाई में शनिवार को जिला पंचायत के 16 सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस समय जिला पंचायत में 25 सदस्य हैं। इन सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव डीएम के समक्ष पेश किया। इन सदस्यों का कहना था कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। जिला पंचायत अधिनियम व उसके तहत बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और विकास कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए वह जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी सदस्यों ने अपने शपथपत्र भी डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आए सभी सदस्यों के नाम बोलकर यह भी पूछा कि इस प्रस्ताव पर उन्हीं के हस्ताक्षर हैं या नहीं। डीएम के समक्ष 16 सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यह उन्हीं के हस्ताक्षर हैं और वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि वह नियमानुसार जिला पंचायत की बैठक बुलवाएंगे और उनमें मतदान कराएंगे। इसके लिए एक कमेटी भी गठित करेंगे। इससे पहले नोटिस भी दिया जाएगा। उसके बाद यह सभी सदस्य वहां से चले आए। इस मौके पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, बनी सिंह बघेल के अलावा अन्य जिला पंचायत सदस्य व समर्थक मौजूद थे। 

इन सदस्यों ने किया अविश्वास प्रस्ताव पेश
सरोज पत्नी विनोद कुमार, रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय पत्नी रामेश्वर उपाध्याय, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश, आशा देवी पत्नी राजकुमार, निर्मला देवी पत्नी यतेंद्र सिंह, सत्यपाल, इंद्रजीत, रामवती पत्नी बनी सिंह, सुरेंद्र कुमार, मुन्नी देवी पत्नी सूरजपाल, सुनीता देवी पत्नी बबलू सिंह, प्रमोद कुमार, राजकुमार, बृजमोहन राही। 

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि, जिला पंचायत के 25 में से 16 सदस्यों ने मेरे समक्ष उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। अब नोटिस देकर 15 दिन से एक माह के अंदर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी और उस पर इस प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया जाएगा। नियमानुसार कार्यवाही होगी। 

ओमवती यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत हाथरस ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि कुछ सदस्यों ने डीएम के समक्ष मेरे विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मैं भी इसे लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed