फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No clues found regarding attack on student in TR College

नस खुद काटी या किसी और ने: टीआर कॉलेज में छात्रा पर हमले के नहीं मिले सुराग, डॉक्टर से पूछे सवाल

Sat, 26 Jul 2025 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

एक युवक जरूर ऐसा मिला, जिसने पुलिस पूछताछ में घटना को अलग मोड़ दे दिया। उसी आधार पर जांच के क्रम में अब पुलिस ने जेन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से कुछ सवाल पूछे हैं। जिसके जवाब के आधार पर मुकदमे का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन
No clues found regarding attack on student in TR College
छात्रा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीएससी छात्रा के लहूलुहान मिलने की घटना में हमला नहीं हुआ था। ये संकेत पुलिस की अब तक की जांच में मिले हैं। न सीसीटीवी व सर्विलांस जांच में कोई हमलावर सामने आ सका। हां, एक युवक जरूर ऐसा मिला, जिसने पुलिस पूछताछ में घटना को अलग मोड़ दे दिया। उसी आधार पर जांच के क्रम में अब पुलिस ने जेन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से कुछ सवाल पूछे हैं। जिसके जवाब के आधार पर मुकदमे का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... UP: खून से लथपथ मिली टीआर डिग्री कॉलेज की छात्रा, कॉलेज परिसर में हड़कंप; परिजनों ने लगाया ये आरोप
विज्ञापन

ये घटना 14 जुलाई की सुबह-सुबह की है। मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई की सपना (21) क्वार्सी के तिकौना नगला में बुआ के घर रहती है। वह टीआर कॉलेज से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। साथ में एनसीसी की वरिष्ठ कैडेट भी है। घटना वाले दिन सुबह कॉलेज के निर्धारत समय 9 बजे से पहले ही 7:09 बजे वह कालेज पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद उसने खुद की तबीयत बिगडऩे की खबर अपने फूफा को दी। जब फूफा व अन्य परिजन कॉलेज पहुंचे तो सपना कॉलेज के एनसीसी कार्यालय में लहूलुहान व बेहोश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... Aligarh: टीआर कॉलेज में छात्रा पर हमला, हाथ की नस काटी, परिजनों ने किया बवाल, लगाया जाम, मुकदमा दर्ज

बाद में उसने अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया। हाथ की नस कलाई के सहारे कटी हुई थी। जिसके आधार पर फूफा ने अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराया। कई दिन के उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। मगर लगातार चल रही जांच में हमले के सुराग नहीं मिले। क्वार्सी पुलिस के अनुसार सर्विलांस व अन्य प्रयासों से एक युवक ऐसा मिला, जिससे पूछताछ के आधार पर घटना में खुद ही नस काटने का अंदेशा अधिक है। इसी वजह से पुलिस ने मामले में मेडिकल कालेज में छात्रा का परीक्षण करने वाले चिकित्सक से घटना के प्रकार को लेकर लिखित में कुछ सवाल पूछे हैं। उसी से घटना का भविष्य तय होगा।

इस घटना में अभी तक यह तो तय हो गया है कि किसी ने हमला नहीं किया। न ऐसे कोई साक्ष्य मिले। एक युवक से भी इस विषय में पूछताछ की गई। संकेत छात्रा द्वारा खुद ही हमला करने के हैं। मेडिकल रिपोर्ट पर पूछे गए सवालों पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उसके बाद छात्रा से भी बात होगी। तभी मुकदमे पर निर्णय होगा।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें ... UP: समय से दो घंटे पहले कॉलेज पहुंच गई थी छात्रा, अकेली बैठी थी; हमला कर किसी ने काट दी हाथ की नस
हमले के तरीके में स्पष्ट होगा अंतर
यह हमला आत्मघाती है तो या किसी के द्वारा किया गया। दोनों ही स्थितियों में मेडिकल रिपोर्ट में चोट के प्रकार से हमले के तरीके में अंतर स्पष्ट हो जाएगा। अगर छात्रा ने खुद किसी ब्लेड या अन्य वस्तु से चार बार प्रहार किया है तो बाजू पर बाहर से अंदर की ओर प्रहार के साक्ष्य होंगे, जबकि किसी ने प्रहार किया है तो वे अंदर से बाहर की ओर होंगे। इस रिपोर्ट को जरूरी हुआ तो फॉरेंसिक अध्ययन के लिए भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed